निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खराब और खाने योग्य नहीं पाए गए खाद्य पदार्थ भी मिले। इनमें 85 किलो चमचम शामिल थी। इसकी अनुमानित कीमत 11,900 रुपये बताई गई है। इसके अलावा पांच किलो पनीर भी खराब हालत में मिला, जिसकी कीमत करीब 1,750 रुपये आंकी गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में विक्रेता ने दोनों खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। विभाग का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि खराब मिठाई और पनीर लोगों के खाने में इस्तेमाल न हो सकें।