(आईजीआरएस) पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में गोंडा पुलिस ने प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है। अक्टूबर महीने में जारी शासन की रैंकिंग में गोंडा पुलिस को पहला स्थान मिला है। यह उपलब्धि शिकायतों का समय से निस्तारण और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के आधार पर मिली है। दरअसल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से आम लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को सरकार तक पहुंचाते हैं। इन शिकायतों को संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों के पास भेजा जाता है। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों को तय समय के भीतर शिकायतों की जांच कर उनका निस्तारण करना होता है।