3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘संसद में अपनी बात क्यों नहीं रखते राहुल गांधी’, बृजभूषण शरण सिंह का विपक्ष पर हमला

Brijbhushan Sharan Singh on Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेशी और स्वदेशी के मुद्दे पर बोलने से बचना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 3 Nov 2026, 12:40 PM IST

brijbhushan

बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स ANI

Brijbhushan Sharan Singh: PM मोदी को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कम से कम विदेशी और स्वदेशी के सवाल पर राहुल गांधी को बचना चाहिए। लोकतंत्र में वो विश्वास नहीं रखते। इसलिए वो अमेरिका का हवाला देते हैं, बांग्लादेश में जो चल रहा है उसका हवाला देते हैं, नेपाल और पाकिस्तान के नजरिए से इस देश को देखते हैं। ये सब चर्चाएं आप संसद में क्यों नहीं करते हैं? संसद इसलिए बना है कि आप अपनी बात रह सकते हैं।

दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी विदेशी मदद से सत्ता में आए और उसी के सहारे प्रधानमंत्री बने हुए हैं।

राहुल गांधी की पोस्ट

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं।उन्होंने देश की आर्थिक व्यवस्था और विदेशी सोशल मीडिया के समर्थन को लेकर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा, "मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए।" राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री बहस के लिए सामने नहीं आएंगे, क्योंकि वे उनके द्वारा उठाए गए सवालों से डरते हैं।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी के बयान के बाद बढ़ी सियासी तकरार

राहुल गांधी का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिए गए भाषण के बाद आया। पीएम मोदी ने गुजरात के एकता नगर में आयोजित कार्यक्रम में बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधा था।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि कुछ ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि अफवाहें फैलाने और भारत की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने यह सवाल भी उठाया था कि विदेश में कौन किससे गुपचुप तरीके से मिल रहा है और भारत विरोधी ताकतें किसका समर्थन कर रही हैं। इसी बयान के जवाब में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर विदेशी मदद से सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया।