क्राइम

शर्मनाक: चोरी करने के आरोप में पहले महिला का सिर मुंडवाया, फिर जूते का माला पहनाकर घुमाया

एक लड़की के साथ ऐसा खौफनाक सलूक किया गया, जिसके बारे में सुनकर आपका दिल दहल जाएगा।
2 min read
lady beaten by youth

नई दिल्ली। झारखंड में एक दिलदहाल देनेवाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप में एक महिला को लोगों ने पेड़ से बांधकर दो घंटों तक जमकर पीटा। इसके बाद सिर मुंडवाकर जो उसके साथ लोगों ने किया, उसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जूते चप्पल की माला पहनाकर सरेआम घुमाया...

दिलदहला देने वाला यह मामला चाईबासा का है। बताया जा रहा है कि यहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक महिला के साथ लोगों ने काफी खौफनाक व्यवहार किया है। एक 18 वर्षीय युवती को करीब दो घंटे तक पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद उसका सिर भी मुंडवा दिया गया। फिर गले में मैं चोर हूं की तख्ती टांगकर और जूते-चप्पल की माला पहनाकर करीब आधा किलोमीटर तक पैदल घुमाया गया। इस दौरान लड़की अपनी बेगुनाही की बात करती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं और यह तमाश लोग देखते ही, वीडियो बनाते रहे।

यह है मामला...

बताया जा रहा है कि राहुल रौशन बानरा नामक शख्स के पड़ोस में रहनेवाले का मोबाइल खो गया था। गुरुवार की सुबह जब उसने दूसरे मोबाइल से फोन किया तो उक्त लड़की ने फोन उठाया। पीड़ित लड़की ने बताया कि मोबाइल उसे मिला है। फिलहाल, वह चक्रधरपुर में है और बस से चाईबासा लौट रही है। लेकिन, जैसे ही वो चाईबासा पहुंची वहां पहले से मौजूद राहुल रौशन बानरा व उसके 3-4 साथियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसपर चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। गांव के ही एक पेड़ से उसे बांध दिया। फिर सिर मुंडवाकर जूते-जप्पल की माला पहनाकर व पिटते हुए रोरो पुल पर लाकर छोड़ दिया। वहीं, इस घटना के बाद से पीड़ित लड़की गायब है। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, उपायुक्त अरवा राजकमल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की अमानवीय हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

Published on:
11 May 2018 03:13 pm