डबरा

Breaking : लग्जरी गाड़ी ने बाइक सवार दंपत्ती को मारी टक्कर, हालत गंभीर

डबरा पिछोर हाईवे रोड पर बने ओवरब्रिज के नीचे दो सडक़ हादसे में चार लोग घायल (dabra pichhore highway road accident)
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2019, 2:00 PM IST
road accident
लग्जरी गाड़ी ने बाइक सवार दंपत्ती को मारी टक्कर, हालत गंभीर

डबरा। शहर से सटे पिछोर मार्ग के मध्य में हाईवे पर बने पुल के नीचे आए दिन हादसे होते रहते हैं, क्योंकि वहां पर हाईवे निर्माण के समय दोनों तरफ ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं यहां ना तो कोई संकेतक बोर्ड लगा हुआ है और न ही कोई अन्य इंतजाम है। जिसके चलते रविवार को 30 मिनट के अंतराल में दो भीषण सडक़ हादसे हुए जिसमें। (dabra pichhore highway road accident) एक सुबह साढ़े 10 बजे एक वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध के हाथ में फैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि दूसरा हादसा 11 बजे ठीक उसी स्थान पर हुआ।

जब एक बाइक सवार दंपत्ती अपने 1 साल के बच्चे के साथ ग्वालियर से इंदरगढ़ जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पुल के नीचे तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भावना पत्नी प्रशांत तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी इंदरगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और बच्चा सुरक्षित है।

जैसे ही इस हादसेस की सूचना सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल को लगी तो उन्होंने तुरंत अपना पुलिस बल और डायल 100 को मौके पर भेजा और तुरंत ही दोनों घायलों को अस्पताल डबरा लाया गया। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार अभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रहा है।

Published on: