डबरा

मतदाता सूची में छूटे गए मतदाताओं के नाम जोडऩे में न करें देरी

निर्वाचन प्रेक्षक आरके पाठक ने डबरा व भितरवार में अधिकारियों को दिए निर्देश
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 6:02 PM IST
Delay in not adding voters' names to voters list
मतदाता सूची में छूटे गए मतदाताओं के नाम जोडऩे में न करें देरी

डबरा/भितरवार. मप्र निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संभागीय निर्वाचन प्रेक्षक रिटायर्ड आईएएस आर के पाठक शुक्रवार को डबरा एवं भितरवार पहुंचे। उन्होंने दोनों स्थानों पर जनपद सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों समेत प्राधिकृत अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की संयुक्त बैठक ली। जिसमें नगरीय निकाय मतदाता सूची के प्रकाशन एवं फोती सूची का अवलोकन के लिए संबंध में जानकारी दी।

जो मतदाता फोत हो गए हैं उन्हें हटाने का कार्य करें

बैठक में पाठक ने कहा कि ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय की मतदाता सूची में जिन मतदाओं के नाम नहीं जुड़े हैं और वे विधानसभा की सूची में उन्हें मतदाता सूची में जोडं़े। उन्होंने कहा कि प्राधिकृत अधिकारी ऐसे मतदाता को देखे और जो मतदाता फोत हो गए हैं उन्हें हटाने का कार्य करें। साथही बैठक में कहा कि एक से आठ जून तक प्राधिकृत अधिकारी मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहें। ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में कोई समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही बढऩे-घटने वाले मतदाताओं की अपत्ति प्राप्त करें। उनका निराकरण निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से कराएं। पर्यवेक्षक भी नियमित रूप से मानीटरिंग कार्य करें। ताकि मतदाता सूची में वहीं लोग जुड़ें जो सचमुच में मतदाता हैं। ऐसे मतदाताओं को बिल्कुल भी नहीं जोड़ें जो अन्यत्र किसी जिले में दर्ज हैं।

अनुपस्थित रहे तो होगी कार्रवाई
मानीटरिंग के दौरान प्राधिकृत अधिकारी अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित नहीं मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित कर वरिष्ठ कार्यालय भेंजे। इस मौके पर भितरवार में बैठक में एसडीएम इकबाल मोहम्मद, तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल, नायब तहसीलदार सुरेश राठौर उपस्थित थे। डबरा की बैठक में एसड़ीएम प्रदीप शर्मा, तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ समेत खंड स्तरीय अधिकारी व प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित थे।

एक से मतदाता सूची पुनरीक्षण होगा
नगर पालिका डबरा के 30 वार्डो में, पिछोर नगर परिषद के 15 और बिलौआ नगर परिषद के 15 और जनपद पंचायत डबरा के 6 8 स्थानों पर प्राधिकृत अधिकारी एक से आठजून तक मतदाता पुनरीक्षण सूची के प्रकाशन का अवलोकन कराएंगे।

Published on: