डबरा

ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 12 मई को हुई थी छह बहनों के इकलौते भाई की शादी

ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 12 मई को हुई थी छह बहनों के इकलौते भाई की शादी
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jul 2019, 1:16 PM IST
man dead
ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 12 मई को हुई थी छह बहनों के इकलौते भाई की शादी

डबरा। भितरवार विधानसभा क्षेत्र के बेलगढा थाना अंतगर्त चिटौली के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

जाकनारी के अनुसार सुरेंद्र बघेल पुत्र शिवचरण बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी हरसी और देवीलाल बाथम पुत्र गोपाल बाथम उम्र 40 वर्ष निवासी हरसी बाइक से हरसी से घाटी गांव जा रहे थे, तभी चिटौली के पास ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सुरेंद्र बघेल की 12 मई को ही शादी हुई थी और वह 6 बहनों में अकेला भाई था। पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है।

12 मई को हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र की 12 मई 2019 को ही शादी हुई थी। अभी उसकी शादी को दो महीने ही बीते थे की उसकी सडक़ हादसे में मौत हो गई। वहीं सुरेंद्र छह बहनों की बीच अकेला भाई था। वह सुरेंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी भी बेसुध हो गई है।

Published on: