दमोह

MP NEWS: हीरोइन बनने मुंबई गई थीं चारों लड़कियां ! एक साथ कॉलेज से हुई थीं लापता

MP NEWS: दमोह से सोमवार को लापता हुईं 4 कॉलेज गर्ल्स मुंबई में मिलीं, मुंबई स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी ने पकड़ा...।

2 min read
Jul 30, 2024

MP NEWS: मध्यप्रदेश के दमोह से सोमवार को लापता हुईं 4 कॉलेज गर्ल्स मुंबई में मिली हैं। चारों लड़कियां जैसे ही मुंबई स्टेशन पर पहुंची तो वहां पर जीआरपी टीम ने उन्हें बरामद कर लिया। मुंबई जीआरपी ने दमोह पुलिस को चारों लड़कियों के मिलने की सूचना दे दी है जिसके बाद दमोह पुलिस मुंबई के लिए रवाना हो गई है। क्या ये लड़कियां हीरोइन बनने के लिए मुंबई गई थीं या फिर कोई और कारण है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

परिवार के संपर्क में थी एक लड़की

दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली चारों लड़कियों को मुंबई से बरामद कर लिया गया है। मुंबई में जीआरपी ने उन्हें स्टेशन पर पकड़ा है और दमोह पुलिस लड़कियों को वापस लाने के लिए मुंबई रवाना हो गई है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि लापता हुई चारों लड़कियों में से एक लड़की परिवार के संपर्क में थी। उसने मुंबई पहुंचने पर अपने घर वालों को भी इसकी सूचना दी थी। सभी घर से कॉलेज में कॉपी जमा कराने के नाम पर निकली थीं।

बीए फर्स्ट ईयर की छात्राएं हैं चारों

बता दें कि दमोह के शास. कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की चार छात्राएं सोमवार को घर से कॉलेज में कॉपी जमा करने की बात कहकर निकली थीं। जिसके बाद वापस नहीं लौटीं तो परिजन ने इसकी सूचना पुलिस में दी थी जिसके बाद से पुलिस लगातार छात्राओं की तलाश में जुटी हुई थी। लापता छात्राएं सीता नगर और बिजोरी गांव की रहने वाली थीं। जो अब मुंबई में बरामद हुई हैं।

Updated on:
30 Jul 2024 08:06 pm
Published on:
30 Jul 2024 08:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर