
दमोह. कटनी मार्ग से सागर मार्ग की ओर जा कोयले से लोडेड एक मालगाड़ी के एक डिब्बे में धुआं निकलता देख ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई। बताया गया है कि गाड़ी से आग निकलते देख बांदकपुर स्टेशन के समीप ट्रेन चालक ने ट्रेन रोक दी थी। जहां पर मालगाड़ी के एक डिब्बे में बीच में से कोयले से धुंआ निकलता देखा गया था। जहां फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर नियंत्रण किया। इसके बाद दमोह के रेलवे स्टेशन पहुंची मालगाड़ी को पुन: फायर बिग्रेड को बुलाकर बोगी में फायर बिग्रेड से पानी का छिड़काव कराया गया। इस बीच पूरी तरह से आग पर नियंत्रण होने के बाद फिर मालगाड़ी आगे बढ़ ले जाई गई।
मामले में बताया गया है कि कटनी से सागर की ओर जा रही एक मालगाड़ी ट्रेन जो कोयले से भरी हुई थी, जिसमें से बीच की एक बोगी में अचानक आग लग गई थी। रेलवे सूत्रों ने बताया है कि रविवार सुबह करीब 5.45 बजे के लगभग बांदकपुर रेलवे स्टेशन के समीप धुआं उठता देखा गया। तो वहां फायर विकेट से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब ट्रेन दमोह स्टेशन के पास आई तो उसमें उसमें से एक बोगी में धुआं निकलते देखा। जिसमें उठते हुएं से आग लगने की जानकारी पर दो फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। इसके बाद सुबह करीब ८ बजे के लगभग दमोह रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई। इस कार्यवाही के दौरान जीआरपी, आरपीएफ, कोतवाली पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा। मामले में स्टेशन प्रबंधक एससी अग्रवाल का कहना है कि मालगाड़ी की एक बोगी में आग लगी थी। जिस पर फायर बिग्रेड से नियंत्रण कर लिया था। आग पर नियंत्रण करलेने से कोई बड़ी हानी नहीं हो सकी।
इधर आरोपी को किया गिरफ्तार-
दमोह. स्थानीय जीआरपी पुलिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पिछले 5 साल से फरार वारंटी की तलाश की जा रही थी लेकिन इसी बीच अचानक उसे रेलवे स्टेशन की सभी घूमते हुए पाए जाने पर जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया मामले में जीआरपी में पदस्थ एएसआई बृजेंद्र सिंह परिहार ने बताया है कि वर्ष 2013 से चोरी के मामले में फरार वारंटी राजू उर्फ राजकुमार पुत्र पिता गुमान सिंह लोधी (३६) निवासी उमरिया थाना रैली प्लेटफार्म पर घूम रहा था। जिसे जीआरपी ने गिरफ्तारकर जेल भेजा।