दमोह

अरबाज खान ने सौरभ नाम बताकर जिले की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया 

दमोह. शहर में शनिवार को लव जिहाद से जुड़ा एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि गढ़ी मोहल्ला निवासी अरबाज खान ने सौरभ नाम बताकर जिले की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शुक्रवार की देर रात युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ […]

less than 1 minute read
May 04, 2025

दमोह. शहर में शनिवार को लव जिहाद से जुड़ा एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि गढ़ी मोहल्ला निवासी अरबाज खान ने सौरभ नाम बताकर जिले की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शुक्रवार की देर रात युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वर्ष 2019 में जब वह 16 साल की थी, तब अरबाज ने खुद को सौरभ नाम से अपनी पहचान बताकर दोस्ती की और शादी का झांसा देते हुए कई बार दैहिक शोषण किया।

युवती ने बताया कि आरोपी उसे कई बार मंदिरों में भी ले गया ताकि वह स्वयं को हिंदू साबित कर सके। एक युवती के बीमार होने पर वह उसे इंदौर भी ले गया था और वहां भी दुष्कर्म को अंजाम किया। वहीं जब युवती ने शादी की बात की, तो अरबाज ने अपनी वास्तविक पहचान बताकर धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। उसने युवती से इस्लाम कबूलने, बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने की मांग की।लेकिन युवती के इंकार करने पर आरोपी ने युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल, पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। इधर, इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद की जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 'द केरला स्टोरी' जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति है। आरोपी ने युवती को फंसाने के लिए अपना धर्म छिपाया, फिर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और अंत में जान से मारने की धमकी दी।

Published on:
04 May 2025 02:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर