दमोह

हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की निगरानी में कार्रवाई जारी

दमोह में जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिसबल के साथ आज हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर अतिक्रमण रोधी कार्रवाई करने पहुंची।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2021, 6:25 PM IST
news
हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की निगरानी में कार्रवाई जारी

दमोह/ मध्य प्रदेश के दमोह में जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिसबल के साथ आज हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर अतिक्रमण रोधी कार्रवाई करने पहुंची। बता दें कि, अतिक्रमण रोधी दस्ते ने शनिवार को शिक्षक की हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण को हटाने शहर की कसाई मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

इन लोगों के खिलाफ चल रहा है प्रशासनिक बुलडोजर

आपको बता दें कि, प्रदेशभर में एंटी माफिया, एंटी गुंडा अभियान के तहत असामाजिक तत्वों के अवैध निर्माण या अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की जा रही है। रोजाना प्रदेश के लगभग सभी जिलों में स तरह की कार्रवाई जारी है। प्रशासन की ओर से जले समेत प्रदेशभर में उन लोगों के अवैध मकानों, अत्कर्मणों को चिन्हित किया गया है, जो लोग आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं और इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।


कार्रवाई से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शहर का कसाई मंडी इलाका असामाजिक गतिविधियों को लेकर भी संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने से पहले जिला प्रशासन की टीम ने सुरक्षा पुख्ता इंतजाम पहले ही कर लिये थे। आपको बता दें कि, कसाई मंडी क्षेत्र में जिस अवैध निर्माण पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाया गया है, उसे शहर के ही शिक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

Published on: