Football: जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में सीआईसीएम रही विजेता

एक्सीलेंस स्कूल में एनपीके स्पोर्ट्स के तत्वावधान में जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ फाइनल
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2016, 8:18 AM IST
Football
Football
दमोह। एक्सीलेंस स्कूल में एनपीके स्पोर्टस के तत्वावधान में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। जिसमें सीआईसीएम की टीम ने विजेता कप पर कब्जा किया। फाइनल मैच सीआईसीएम ने एनपीके बी टीम 2-1 गोल से हरा दिया।

मैच के मुख्य रैफरी भृगुदत्त रहे, जबकि सहायक के रूप में फिरोज खान और मोंटी ने रैफरी की भूमिका निभाई। मैच के आयोजक कमल करोसिया, डोडू जैन, शशांक लोधी के द्वारा विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित कराए गए। इससे पूर्व वित्तमंत्री, सांसद, विधायक ने मैच प्रारंभ होने के पहले खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया था। परितोषक वितरण में डीईओ पीपी सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी भरत दुबे, नरोत्तम चौरसिया सहित अन्य की उपस्थिति रही।
Published on: