दमोह

पटवारी को किया निलंबित, तहसीलदार-आरआई पर भी कार्रवाई, कलेक्टर के तेवर से मची खलबली

Damoh DM- जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर प्रतापनारायण यादव के तेवर फिर तीखे, दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इनमें एक पटवारी और एक सचिव है। अधिकारियों पर भी सख्ती

2 min read
May 05, 2026
Damoh Collector takes action against Patwari Tehsildar and RI

Damoh DM- एमपी में मंगलवार का दिन जनसुनवाई के लिए नियत है। प्रदेशभर की तरह दमोह में भी आज प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं-शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर प्रतापनारायण यादव के तेवर फिर तीखे रहे। उन्होंने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इनमें एक पटवारी और एक सचिव है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों पर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने एक तहसीलदार और आरआई पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर दिए। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों को आवेदकों को किसी भी हाल में न भटकाने को कहा। हर आवेदन पर गंभीरता से काम करने के निर्देश भी दिए।

दमयंती नगर तहसील में बिना वास्तविक निराकरण के शिकायत पोर्टल पर बंद करने पर तहसीलदार रॉबिन जैन और आरआई अभिषेक जैन को नोटिस जारी

ये भी पढ़ें

भोपाल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को किया डायवर्ट, 30 अप्रेल तक बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

पीएम आवास योजना में ग्राम पंचायत पटना कुम्हारी के सचिव विजय खंपरिया को महिला रूपरानी से पैसे लेने तथा हल्का नं. 10 सोजना, तहसील पटेरा की पटवारी प्रिया श्रीवास्तव को सीमांकन व सीएम हेल्पलाइन शिकायत के गलत निराकरण के आरोप में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने निलंबित किया। दमयंती नगर तहसील में बिना वास्तविक निराकरण के शिकायत पोर्टल पर बंद करने पर तहसीलदार रॉबिन जैन और आरआई अभिषेक जैन को नोटिस भी जारी किए।

सीमांकन के लिए आवेदन लगाया था, लेकिन सुनवाई न होने के बाद सीएम हेल्प लाइन लगाई

एक मामले में कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को निलंबित करने तक के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सुनवाई के दौरान हटा क्षेत्र के सोजना गांव निवासी मुलायम पिता दशरथ फरियाद लगाने आया था। उसने कलेक्टर को बताया कि उसकी डेढ़ एकड़ जमीन है, जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। सीमांकन के लिए उसने आवेदन लगाया था, लेकिन सुनवाई न होने के बाद उसने सीएम हेल्प लाइन लगाई।

जवाब में पटवारी प्रियंका श्रीवास्तव और तहसीलदार ने कार्यालय बुलाकर मोबाइल छीन कर शिकायत वापस करवा ली

शिकायतकर्ता के अनुसार जवाब में पटवारी प्रियंका श्रीवास्तव और तहसीलदार ने कार्यालय बुलाकर मोबाइल छीन कर शिकायत वापस करवा ली। इस दौरान यह भी बोला कि एक हफ्ते में सीमांकन करा देंगे, लेकिन दो महीने बीत गए अब तक सीमांकन नहीं हुआ।

शिकायतकर्ता की बातों को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कलेक्टर आरएल बागरी को तुरंत संबंधित को फोन लगाकर जवाब लेने को कहा

कलेक्टर प्रताप नारायण ने शिकायतकर्ता की बातों को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कलेक्टर आरएल बागरी को तुरंत संबंधित को फोन लगाकर जवाब लेने को कहा। इसके साथ ही पटवारी को निलंबित करने की भी बात कही।

ये भी पढ़ें

मैं आज नेता नहीं… केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया भावुक ट्वीट
Updated on:
05 May 2026 09:19 pm
Published on:
05 May 2026 09:18 pm
Also Read
View All