28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के अंदर महिला का शव मिला, मुंह पर टेप और कपड़ा बंधा था

MP News: परिजनों का आरोप दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, मुंह पर कपड़ा और टेप बंधा हुआ शव घर में मिलने से इलाके में मचा हड़कंप।

2 min read
Google source verification
damoh

woman found dead at home mouth taped murder suspected (demo pic)

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां मंगलवार को एक महिला का शव उसके ही घर में संदिग्ध हालत में मिला है। महिला के मुंह पर टेप और कपड़ा बंधा हुआ था जिसके कारण मृतका के रिश्तेदारों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

घर में मिला शव, मुंह पर टेप व कपड़ा बंधा था

दमोह के सिटी कोतवाली अंतर्गत बजरिया वार्ड नंबर 8 सीताबावरी के पास मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला का शव घर में संदिग्ध हालत में मिला। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। महिला किराए के मकान में अकेली रहती थी। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर के अंदर देखा, तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके मुंह पर टेप व कपड़ा बंधा हुआ था। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं मृतका के रिश्तेदारों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

कलेक्टर को आवेदन देकर जांच की मांग

पोस्टमार्टम कार्रवाई के बीच मृतका की भतीजी ने कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया है, जिसमें बताया कि मेरी बुआ जो बजरिया वार्ड 8 सीताबावरी में मुजीब कुरैशी के मकान में पिछले तीन वर्षों से किराए पर रह रही थीं। उनकी 27 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह लोगों ने देखा तो उनके मुंह पर कपड़ा व टेप बंधा था और वह मृत अवस्था में पड़ी थीं। आवेदन में निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल, मामले में सीएसपी एचआर पांडे का कहना है कि मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मौत के कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी पता चलेगा।