
Shivraj singh chouhan (फोटो-Patrika)
Shivraj singh chouhan- विधानसभा चुनावों में बीजेपी के जबर्दस्त प्रदर्शन से मध्यप्रदेश के नेता भी गदगद हैं। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत का जमकर जश्न मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में बीजेपी कार्यालयों में उत्साह का माहौल है, नेता-कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की जा रही है। भोपाल में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी है। पश्चिम बंगाल में जीत का जश्न मनाते हुए यहां बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाई और खुद भी खाई। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भी बीजेपी की निर्णायक बढ़त पर खुशी जताई। प्रदेश के पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव परिणामों पर भावुक पोस्ट की। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि मैं आज कार्यकर्ता के नाते भावुक हूं। उन्होंने कहा कि आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा गदगद होगी।
कार्यकर्ता के नाते आज मेरा मन भावनाओं से भरा, एक संकल्प पूरा हुआ, एक सपना साकार हुआ, आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा गदगद होगी
केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि मैं आज नेता नहीं, कार्यकर्ता के नाते भावुक हूं। केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक्स हेंडल पर लिखा-
एक कार्यकर्ता के नाते आज मेरा मन भावनाओं से भरा हुआ है। एक संकल्प पूरा हुआ है, एक सपना साकार हुआ है। आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की आत्मा गदगद होगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बंगाल की विजय अद्भुत और असाधारण है। आज सारा देश यह मानता है कि 'मोदी है तो ही मुमकिन है'। यह मोदी जी के प्रति अपार श्रद्धा और विश्वास का प्रकटीकरण है।
यह विकसित भारत के विचार की विजय है। घटिया वोट बैंक की राजनीति को नकार दिया गया है। पूरे पूर्वी भारत में कमल खिला हुआ है। असम का असाधारण प्रदर्शन है और तमिलनाडु में भी जिनका काम केवल मोदी विरोध था, वह आज चारों खाने चित हो गए हैं।
पुडुचेरी में फिर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बन रही है। सचमुच में एक नेता के प्रति प्रेम और विश्वास कैसा चमत्कार लाता है, यह इन चुनाव परिणामों से दिख रहा है।
हमारे नेता माननीय श्री @AmitShahजी की अचूक रणनीति, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को भी मैं बधाई देता हूं।
सचमुच मैं आज नेता नहीं, कार्यकर्ता के नाते भावुक हूं।
Published on:
04 May 2026 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
