5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबू हंसा तो कलेक्टर ने लगाई लताड़, बोले- पीड़ित परेशान हैं और तुम दांत निकाल रहे हो…

Damoh DM- पीड़िता की समस्या सुलझाने को कहा तो लिपिक मुस्कुराने लगा, हंसी देख कलेक्टर नाराज होकर बोले, तुम दांत मत निकालो, महिला परेशान है

2 min read
Google source verification

दमोह

image

deepak deewan

May 05, 2026

damohdm

Damoh DM News

Damoh DM- दमोह के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की जनसुनवाई का अंदाज बेहद अलग है। पीड़ितों की समस्याएं व शिकायतें सुनने के बाद वे उनका तुरंत निराकरण कराने का प्रयास भी करते हैं। कई बार अधिकारियों को निर्देश देते वक्त कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का अंदाज तल्ख भी हो जाता है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। कई मामलों में कलेक्टर अधिकारियों पर नाराज होते होते दिखे। एक केस में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कोषालय के बाबू को तलब कर पीड़िता की समस्या सुलझाने को कहा तो लिपिक मुस्कुराने लगा। उसके चेहरे पर हंसी देख कलेक्टर नाराज होकर बोले, तुम दांत मत निकालो, महिला परेशान है। कलेक्टर की नाराजगी देख बाबू ने तुरंत कोषालय अधिकारी को बुलाया और तब कलेक्टर ने दिशा निर्देश दिए।

एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी को पति के वेतन की 50 प्रतिशत राशि न मिलने से वह परेशान थी। बजरिया नंबर 6 निवासी गीता परिहार ने कलेक्टर कार्यालय में इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह कई बार चक्कर लगा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

गीता परिहार ने बताया कि उनके पति राजेंद्र परिहार की तनख्वाह का आधा हिस्सा हर महीने उन्हें दिए जाने का आदेश था। इस आदेश की एक प्रति भारतीय स्टेट बैंक शाखा राजापटना को भी भेजी गई थी।

शिकायत में बताया कि राशि न मिलने के कारण वह और उनका बच्चा खाने-पीने की व्यवस्था के लिए भटक रहे

पीड़िता गीता परिहार के अनुसार, उन्हें आखिरी बार दिसंबर 2025 में राजेंद्र परिहार के वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा मिला था। उसके बाद से बैंक द्वारा यह राशि जारी नहीं की गई है। गीता परिहार ने अपनी शिकायत में बताया कि राशि न मिलने के कारण वह और उनका बच्चा खाने-पीने की व्यवस्था के लिए भटक रहे हैं। बैंक अधिकारी राजेंद्र परिहार को बैंक बुला रहे हैं, लेकिन राजेंद्र परिहार बैंक जाने को तैयार नहीं हैं।

परेशान हो चुकी गीता परिहार ने मामले में अब कलेक्टर से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक शाखा राजापटना से उनके पति राजेंद्र परिहार के वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा उन्हें दिलवाने की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।

केस में कोषालय के बाबू को कुछ निर्देश दिए लेकिन वह हंसने लग, इसपर कलेक्टर ने उन्हें जमकर फटकारा

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गीता परिहार के केस में कोषालय के बाबू को कुछ निर्देश दिए लेकिन वह हंसने लगा। इसपर कलेक्टर ने उन्हें जमकर फटकारा।