दमोह

Damoh News : टैक्स नहीं भरा तो घरों में कटेगा नल, दुकानों में लगेंगे ताले, सख्ती बरतेगा नगरपालिका

एक्सक्सूसिव - ४७ करोड़ के कर्जदार है शहर के लोग, सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
2 min read
Nov 11, 2025
शहर विकास के मुद्दों को किया जा रहा दरकिनार, पीआइसी नहीं होने पर कलेक्टर तक ने किया था पत्र जारी, ८ महीने से परिषद भी अटकी
शहर विकास के मुद्दों को किया जा रहा दरकिनार, पीआइसी नहीं होने पर कलेक्टर तक ने किया था पत्र जारी, ८ महीने से परिषद भी अटकी


दमोह. शहर में हर बढ़ते माह के साथ शहर में कर्जदारों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स देने में शहर के लोग पीछे हैं। ऐसे में अब नगरपालिका सख्ती से वसूली करने जा रही हैं। पहले सामान्य नोटिस के बाद टैक्स के लिए आग्रह किया जाएगा, उसके बाद भी टैक्स जमा नहीं किया तो मकानों का नल कलेक्शन काट दिया जाएगा, जबकि दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। तीसरे चरण में कानूनी कार्रवाई भी संभावित है। खास बात यह है कि वसूली से पिछड़ रहे कार्यों को देखते हुए नगरपालिका से इसका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। बता दें कि शहर के लोगों पर ४७ करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है।

हर साल वसूली में लापरवाही, नतीजा लगातार बढ़ रहा टैक्स

नगरपालिका की शहर से एक साल में अनुमानित ९ करोड़ रुपए टैक्स की मांग रहती है। २०२१-२०२२ के आंकड़े तो इस समय तक नगरपालिका को शहर से करीब २५ करोड़ रुपए टैक्स चाहिए था। इसके बाद पोर्टल हैक हो गया और जितनी भी वसूली हुई वह पूरी तरह मैन्युअल हुई। तीन साल तक इसी तरीके से हुई वसूली के बाद २०२४-२५ में बकाया का आंकड़ा ४० करोड़ और २०२५ में यह आंकड़ा ४७ करोड़ पहुंच गया है, जो पोर्टल के अनुसार सामने आई है। इस तरह पोर्टल में गड़बड़ी के साथ-साथ वसूली में भी लापरवाही सामने आई है। मौजूदा वर्ष पर गौर करें तो चालू वर्ष में ४० लाख और पुराने बकाया में से ४२ लाख ५७ हजार की वसूली यानि कुल ८२ लाख ५७ हजार की वसूली ही हो सकी है।

इन तीन फैक्ट पर भी देना होगा ध्यान
१- टैक्स से प्रभावित: नगरपालिका में एआरआई १० है, जिससे स्थाई कर्मी और भृत्य से वसूली करा रहे हैं, जिससे वसूली प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों पर निर्वाचन कार्य, आवास योजना, अन्य योजनाओं में सर्वे आदि का वर्क लोड।
२- वसूली की कार्ययोजना: हर १० वार्ड पर १-१ प्रभारी को नोडल बना दिया है। मोबाइल कैंप लगाकर वसूली की जाएगी। नोटिस के बाद अनुरोध किया जाएगा और इसके बाद मकानों के नल कलेक्शन काट देंगे, दुकान बंद करने की कार्रवाई करेंगे।
३- वसूली नहीं होने से दुष्प्रभाव: नगरपालिका के प्रशासन कर्मचारियों के वेतन प्रभावित हो रहे हैं। शहर विकास के कार्य अटक रहे हैं। नगरपालिका ने जो ऋण लिए हैं, वह अदा नहीं हो पा रहे हैं।

बॉक्स

९ दुकानों में डाला ताला, दी चेतावनी
नगरपालिका की टीम ने पुरैना तालाब के सामने स्थित मैकेनिकल कॉम्पलेक्स में सख्त कार्रवाई की। यहां ९ दुकानों पर तालाबंदी कर सील करने की कार्रवाई की गई। राजस्व अधिकारी ने बताया कि इन दुकानों ने चर्षों से किराया जमा नहीं किया था। तालाबंदी के बाद इन दुकानों से २ लाख ५० हजार रुपए वसूली आई है। साथ ही शेष वसूली का अल्टीमेटम लिया है। ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
फैक्ट फाइल

४७ करोड़ रुपए शहर पर बकाया।

८२ लाख की वसूली इस वर्ष हुई।

२२ करोड़ रुपए प्रापर्टी टैक्स बकाया।

५ करोड़ सामेकित कर बकाया।

५ करोड़ ६० लाख उपभोक्ता प्रभार बकाया।

४ करोड़ ८८ लाख नगरीय विकास उपकर बकाया।

८ करोड़ ९५ लाख शिक्षा उपकर बकाया।

वर्शन
टैक्स वसूली सख्ती से की जाएगी। इसके लिए ९ दुकानों पर तालाबंदी की जा चुकी है। आगे भी दुकानों को मकानों से टैक्स वसूली के लिए सख्ती बरतेंगे। टैक्स नहीं मिलने से वेतन सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
राजेंद्र सिंह लोधी, सीएमओ नगरपालिका दमोह

Updated on:
11 Nov 2025 10:00 am
Published on:
11 Nov 2025 10:00 am