17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर पति और सास-ससुर पर नवविवाहिता को फिनायल पिलाने का आरोप, दमोह में ढाई महीने पहले हुई थी शादी

Newlywed Dowry Harassment: नवविवाहिता ने तहसीलदार को दिए बयान में पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फिनायल जैसी कोई जहरीली दवा पिलाने का आरोप लगाया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
damoh_

newlywed alleges doctor husband dowry harassment poisoning, अस्पताल में भर्ती नवविवाहिता शिवानी राय (source-patrika)

Damoh Newlywed Dowry Harassment: मध्यप्रदेश के दमोह में एक नवविवाहिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवविवाहिता का आरोप है कि दहेज के लिए डॉक्टर पति व सास-ससुर उसे प्रताड़ित करते हैं और जबरदस्ती फिनायल जैसी जहरीली दवा पिलाई है। नविववाहिता ने तहसीलदार को दिए बयान में भी प्रताड़ित करने की बात बताई है। नवविवाहिता के परिजनों ने दहेज में 20 लाख की कार मांगने का आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

ढाई महीने पहले हुई थी शिवानी की शादी

दमोह शहर की क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले नवविवाहिता 24 वर्षीय शिवानी राय को शुक्रवार को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जबलपुर की रहने वाली शिवानी की शादी ढाई महीने पहले दमोह में रहने वाले वेटरनरी डॉक्टर मनीष राय के साथ 30 अप्रैल को हुई थी। शिवानी के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मनीष व सास अनीता और ससुर विशाल दहेज के लिए शिवानी को प्रताड़ित करते थे। वो दहेज में 20 लाख रुपये की कार की डिमांड कर रहे थे।

जबरदस्ती फिनायल पिलाने का आरोप

शिवानी की मां ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी ने फोन कर उन्हें बताया था कि पति और सास-ससुर ने उसे जबरदस्ती फिनायल पिला दिया है। इसके बाद उन्होंने तुरंत दमोह में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद शिवानी की मौसी का बेटा सोनू जब क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित घर पहुंचा तो शिवानी तड़पती हुई मिली और परिवार के सभी सदस्य पति मनीष, सास अनीता और ससुर विशाल घर से गायब थे। सोनू तुरंत शिवानी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसका इलाज चल रहा है।

नायब तहसीलदार ने लिए बयान

नवविवाहिता के साथ हुई घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार धनीराम सिंह ठाकुर अस्पताल पहुंचे और शिवानी के बयान दर्ज किए। अपने बयान में शिवानी ने बताया कि है कि शादी के बाद से ही पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे, उसने पति व सास-ससुर पर फिनायल जैसी कोई जहरीली दवा पिलाने का आरोप लगाया है। शिवानी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है, फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।