9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था अनैतिक कारोबार, दमोह में 3 युवतियों सहित 7 पकड़े गए

Spa Center Raid: स्पा सेंटर में पकड़ाई युवतियों सहित 7 लोगों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज, तीन गुल्ली क्षेत्र में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा।
2 min read
Google source verification
damoh

spa center raid seven detained immoral trafficking case, स्पा सेंटर में पकड़ाई युवतियों को थाने लेकर आई पुलिस (source-patrika)

Damoh Spa Center Raid: मध्यप्रदेश के दमोह में सिटी कोतवाली क्षेत्र में चल रहे स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कारोबार की शिकायतों के बाद गुरुवार शाम पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन गुल्ली के पास स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान स्पा में अनैतिक गतिविधियां संचालित मिलने पर 3 लड़कियों सहित 7 को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्पा सेंटर पर छापा

सिटी कोतवाली पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तीन गुल्ली क्षेत्र स्थित यूनिक स्पा सेंटर पर पहुंची और छापा मारा। स्पा सेंटर पर छापा पड़ते ही वहां हड़कंप मच गया और स्पा सेंटर में मौजूद युवक-युवतियां यहां वहां भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने सभी को पकड़कर हिरासत में लिया और थाने ले गई। पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक मोहम्मद आफताब निवासी रीवा को भी गिरफ्तार किया है।

कोलकाता, जबलपुर की 3 लड़कियां पकड़ाईं

पुलिस स्पा सेंटर में पकड़ी गईं तीनों युवतियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवतियां जबलपुर और कोलकाता की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान तीन ग्राहकों को पकड़ा गया है। साथ ही स्पा सेंटर संचालक और वहां मौजूद युवतियों से पूछताछ जारी है। सभी के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि स्पा सेंटर में यह गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

रतलाम में वाटर पार्क में पकड़ाया था स्पा सेंटर

बता दें कि बीते महीने जून में रतलाम जिले में भी पुलिस ने एक वाटर पार्क में संचालित स्पा सेंटर पर छापा मारा था। पुलिस ने स्पा सेंटर के तीन अलग-अलग कमरों से तीन युवतियों के साथ कुछ युवकों को पकड़ा था, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की गई थी। जो युवतियां स्पा सेंटर से हिरासत में ली गई थीं, वो थाईलैंड की रहने वाली थी। तब ये भी सामने आया था कि स्वीमिंग पूल के पीछे अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था।