4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात 1:30 बजे दमोह में जैन परिवार के घर बड़ी डकैती, 20 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी, 60 हजार नकद लूट ले गए बदमाश

Jain Family Robbery Case: दमोह-छतरपुर हाइवे पर है जैन परिवार का मकान, रात में 6 हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और पूरे परिवार को बंधक बनाकर, जेवरात व नकदी लूट ले गए।
2 min read
Google source verification
damoh

jain family armed robbery gold silver cash looted, जैन परिवार के इसी मकान में हुई डकैती (source-patrika)

Damoh Jain Family Robbery: मध्यप्रदेश के दमोह शहर से महज 10 किमी दूर सूखी पिपरिया गांव में छतरपुर हाइवे पर बने मकान में बीती रात 6 हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जैन परिवार के यहां हुई इस वारदात में पहले बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाया फिर उनके सामने ही घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी आदि की लूट की और भाग गए। बदमाश घर से 20 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी, 60 हजार नकद घर लूटकर ले गए हैं।

35 मिनट का खौफनाक मंजर

पीड़ित विजय और उनकी पत्नी कीर्ति जैन ने बताया कि वह घर पर रोज की तरह ऊपर के कमरों में सो रहे थे। साथ में तीन बच्चे सिद्धार्थ, विजेता और वासु भी थे। जबकि बड़े भाई का लड़का नीचे सो रहा था। रात 1.30 बजे अचानक से किसी ने दरवाजे में लात मारी, जिसकी आवाज सुनकर विजय ने उठकर देखा, इतने में 6 हथियारबंद आरोपी घर में घुस आए। बदमाशों ने विजय के सिर पर कट्टे की बट से हमला किया और मारपीट करते हुए उसी के लोअर से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद विजय की पत्नी कीर्ति के चुन्नी से हाथ बांध दिए और चाकू गले पर रखकर जेवरात व पैसों के बारे में पूछा। बदमाशों ने अलमारी तोड़ी, पलंगपेटी के अंदर रखे चद्दर के कुप्पे निकाले, आवाज सुनकर जब बेटी विजेता की नींद खुली तो उस पर भी कट्टा अड़ा दिया और धमकी दी कि अगर आवाज की तो पापा को मार देंगे। इस तरह पूरे 30 से 35 मिनट तक हथियार की नोंक पर पूरे घर में आरोपी डकैती को अंजाम देते रहे।

20 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और नकदी लूट ले गए

वारदात के बाद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों से उनके मोबाइल छीने और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए। इसके बाद जैसे-तैसे करके पीड़ित विजय व कीर्ति ने बाहर का दरवाजा खुलवाया और करीब एक किलोमीटर दूर रहने वाले विजय के बड़े भाई अशोक जैन को सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। सुबह 5बजे देहात थाना प्रभारी धर्मेन्द्र उपाध्याय, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी व टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सीएसपी एचआर पांडेय, एसपी आनंद कलादगी भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की गई। देहात थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।