28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दमोह जेल में HIV संक्रमित कैदी से झूमाझपटी, दूसरे बंदी को लगे नाखून; दोपहर 1 बजे लाया गया अस्पताल

Jail HIV Positive Prisoner: जिला जेल में बंदियों में बीच संघर्ष, HIV संक्रमित कैदी ने दूसरे कैदी को मारे नाखून, जिला अस्पताल से घायल कैदी को सागर ईआरटी सेंटर किया गया रैफर।
2 min read
Google source verification
damoh

HIV positive prisoner and other inmate Dispute in jail, अस्पताल में इलाज कराता घायल कैदी (source-patrika)

Damoh Jail HIV Positive Prisoner: मध्यप्रदेश की दमोह जिला जेल में दो बंदियों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें एक बंदी को HIV पॉजिटिव कैदी के नाखून लग गए। जैसे ही जेल प्रबंधन को इस बात की जानकारी लगी कि HIV पॉजिटिव कैदी से संघर्ष में दूसरे बंदी को नाखून लगे हैं तो जेल में हड़कंप मच गया। दोपहर 1 बजे नाखून लगने से घायल कैदी को जिला अस्पताल ले जाया गया। सावधानी बरतते हुए बंदी को जांच के लिए सागर ईआरटी रेफर किया गया है।

जिला जेल में कैदियों में विवाद

रविवार दोपहर करीब 1 बजे जिला अस्पताल लाए गए बंदी दीपक सोनी को हाथ व अन्य जगहों पर नाखून से नोंचने के निशान और चकत्ता नजर आ रहे थे। जिसे ड्यूटी डॉक्टर विक्रम पटेल को दिखाया गया। इस दौरान साथ आए पुलिस कर्मियों ने बताया कि जेल में निरुद्ध एक अन्य बंदी जो HIV पीड़ित है उससे झूमाझपटी के बाद यह स्थिति बनी है। रात में कैदी दीपक ने जलन होने की बात कही थी, जिस पर जेलर ने जेल डॉक्टर से चेक कराया और तत्काल ही जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया।

HIV पीड़ित कैदी ने मारे नाखून

खास बात यह रही कि जिला अस्पताल में जेल डॉक्टर ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, वहीं बंदी दीपक सोनी खुद को झाड़ियों में काम करते समय चोट लगने की बात कह रहा है। इससे स्पष्ट है कि जेल में बंदियों के बीच बड़ी मारपीट हुई है, जिससे छिपाने का काम किया जा रहा है। ड्यूटी डॉक्टर विक्रम पटेल ने बंदी दीपक सोनी का चेकअप किया। साथ ही इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। HIV पीड़ित के संपर्क में आने से मामला गंभीर बताया जा रहा है और सावधानी बरतते हुए बंदी को जांच के लिए सागर ईआरटी रेफर किया गया है। डॉक्टर के अनुसार अभी शुरुआती जानकारी है, जिसके आधार पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति- जेलर

damohजिला जेल के जेलर एमएल पटेल ने बताया कि जेल में हत्या के प्रयास के आरोप में बंद सजायाफ्ता बंदी दीपक सोनी को एक HIV पॉजिटव बंदी के नाखून आदि लगने के बाद प्राथमिक जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जेल में निरुद्ध दो बंदियों के बीच हल्की झूमाझपटी के दौरान दीपक ने बचाव किया था, इसी दौरान यह नाखून आदि लगे हैं। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। HIV पीड़ित कैदी को अलग सेल में रखने का नियम नहीं है, इसीलिए सामान्य सेल ही उसे रखा गया है।