
Nagarplaika damoh dukan
दमोह. बारिश का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा जर्जर भवन, दुकान के ढहने का रहता है और ये दुकानों शहर के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हो तो खतरा और अधिक बढ़ जाता हैं। ऐसा ही नजारा शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र घंटाघर के पास स्थित आजाद मार्केट, बस स्टैंड से बैंक चौराहा मार्केट, मानस भवन और नगरपालिका की अन्य दुकानों में देखने मिलते हैं।
इनमें कभी छज्जा, बाउंड्रीवॉल गिर रहे हैं तो कहीं दीवारों में के्रक आ गए हैं। इतना ही नहीं जहां बाउंड्रीवॉल गिरने से बड़ा हादसा टल गया था, वहां भी पूरे साल नगरपालिका ने अनदेखी की, नतीजन अब स्लैब भी गिरने की कगार पर पहुंच गया है। खास बात यह है कि नगरपालिका इन दुकानों की मरम्मत करने से दुकानदारों को भी रोकता हैं, जिससे खतरा बना हुआ है।
मुख्य घंटाघर से लगे आजाद मार्केट की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यहां ग्राउंड और फस्र्ट फ्लोर पर दुकानों का निर्माण शुरू से ही घटिया रहा है। नतीजन, ऊपर के फ्लोर के दुकानदार परेशान है। यहां घटिया निर्माण के चलते छज्जों से प्लास्टर गिरना, छज्जा गिरना और दीवारों में क्रेक आने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। खास बात यह है कि इन दुकानों की मरम्मत भी दुकानदार नहीं करा पा रहे हैं, जिसके पीछे नगरपालिका के नियम हैं। वहीं, अब तक दुकानों का नगरपालिका ने एक भी बार रिपेयर नहीं कराया हैं, जिससे कुछ दुकानें गिरने की स्थिति में चली गई हैं।
इसी तरह बैंक चौराहा से बस स्टैंड की दुकानों के हालात हैं। यहां भी ऊपर और नीचे के फ्लोर की दुकानें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कुछ गिरने की कगार पर भी चली गई, लेकिन यहां के दुकानदारों ने अपने स्तर पर दुकानों का रिपेयर करा लिया था, जबकि कुछ दुकानदार अब भी नगरपालिका के रिपेयर कराने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उनकी दुकानों के छप्पर, प्लास्टर गिर रहे हैं। इसी तरह बस स्टैंड, मानस भवन की दुकानों के हाल भी हैं, जो बारिश में गिरने की कगार पर भी हैं।
आजाद मार्केट की दुकानों का निर्माण इतना घटिया है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बीते साल यहां टाउन हाल की ओर निकले रास्ते का स्लैब और बाउंड्रीवॉल भरभरा कर गिर गई थी। इस दौरान एक ऑटो इसकी चपेट में आ गया था और बड़ी दुर्घटना टल गई थी। यहां की मौजूदा स्थिति और भी खराब है। रास्ते के ऊपर से डला स्लैब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां सरिया पूरे दिखने लगे हैं। प्लास्टर और छज्जा धीरे-धीरे यहां का गिर चुका हैं और सरिया भी जंग खा चुके हैं। ऊपर भी यहां पानी भरता हैं, ऐसे में यहां का पूरा स्लैब कर गिर जाए, कहा नहीं जा सकता है। इस बारिश में यहां काफी खतरा बताया जा रहा हैं।
बारिश का मौसम आते ही क्षतिग्रस्त और जर्जर स्लैब, छज्जा, प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बीते दिनों की कचौरा शॉपिंग सेंटर में एक दुकान का छज्जा गिरकर लटक गया था, जिसे बाद में हटाया गया। यह क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला होने के बाद भी यहां हादसा टल गया था, लेकिन इतने के बाद भी नगरपालिका की अनदेखी अन्य दुकानों में भारी पड़ सकती हैं। दुकानदारों के अनुसार नगरपालिका द्वारा मरम्मत का कार्य कराया नहीं जाता है, वहीं स्वयं से करो तो नियम लेकर आ जाते हैं। ऐसे में काम भी नहीं हो पा रहे हैं।
वर्शन
दुकानों की मरम्मत का कार्य कराया जाना है। किन दुकानों में मरम्मत की जरूरत है यदि दुकानदार बताते हैं तो सुधार कार्य कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे भी कराया जा रहा हैं।
राजेंद्र सिंह लोधी, सीएमओ नगरपालिका दमोह
Published on:
30 Jun 2026 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
