3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटो स्टूडियो में पति को बैठाकर ब्यूटी पार्लर गई पत्नी गायब, जबलपुर में 3 दिन पहले हुई थी शादी

Bride Missing After Marriage: शादी के महज 3 दिन बाद करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने पहनकर पति के साथ घर से निकली थी नवविवाहिता, ब्यूटी पार्लर जाने का बोला और हो गई गायब।
2 min read
Google source verification
jabalpur news

newlywed bride missing after 3 days marriage beauty parlour, एआई से बनाई गई तस्वीर (source- AI)

Jabalpur Bride Missing After Marriage: मध्यप्रदेश के जबलपुर में शादी के महज तीन दिन बाद एक नई नवेली दुल्हन के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। नवविवाहिता पति के साथ बाजार आई थी, पति से कहा कि वो ब्यूटी पार्लर से 10 मिनट में होकर आ रही है। इसके बाद पति इंतजार करता रहा लेकिन नवविवाहिता लौटकर नहीं आई। पति के मुताबिक शादी में पत्नी को करीब 3 लाख रुपये के जेवरात दिए थे जिन्हें पहनकर पत्नी गायब हो गई। पति ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की मांग की है।

तीन दिन पहले हुई थी शादी

जबलपुर के गोसलपुर क्षेत्र के रहने वाले गौतम यादव ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से 21 जून को उनकी शादी बरेला क्षेत्र की रहने वाली चौहानी यादव से हुई थी। बुढ़ागर में रहने वाली बुआ के जरिए दोनों परिवारों का संपर्क हुआ था और फिर दो महीने पहले दोनों परिवार मिले और उसकी चौहानी से मुलाकात हुई। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया और फिर 21 जून को बारात लेकर बरेला गया। जहां हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई और दूसरे दिन 22 जून को दुल्हन को विदा कर अपने घर लाया था।

शादी में दिए थे करीब 3 लाख के जेवर

पति गौतम यादव के मुताबिक उसने शादी में पत्नी को करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात दिए थे। इनमें पायल, बिछिया, करधनी, मंगलसूत्र, कंगन और अन्य आभूषण शामिल थे, ये सभी जेवरात पहनकर चौहानी घर से निकली थी। गौतम के मुताबिक चौहानी ने उससे कहा था कि शादी में बुढ़ागर चलना है। हम दोनों बुढ़ागर पहुंचे, इसी दौरान बाजार में उसने कहा कि पहले फोटो स्टूडियो से शादी की तस्वीरें ले लेते हैं।

ब्यूटी पार्लर जाने का कहा था- पति

पति गौतम ने पुलिस को बताया फोटो स्टूडियो में चौहानी ने उससे कहा कि आप यहीं पर बैठिए मैं 10 मिनट में ब्यूटी पार्लर से आती हूं। मैं पत्नी का इंतजार करने लगा लेकिन आधा घंटा बीतने के बाद भी वो वापस नहीं आई। इसके बाद मैंने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पति ने बरेला थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है गोसलपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर लापता पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।