8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैरों में निशान बनाए, रीवा में देवर रो-रोकर बोला ‘भाभी को सांप ने डस लिया’ का झूठ

Woman Murder Case: देवर ही निकला भाभी का हत्यारा, रीवा पुलिस की तफ्तीश में खुलासा, सांप के काटने से नहीं गला घोंटने से हुई थी महिला की मौत।
2 min read
Google source verification
REWA

woman murder case brother in law fake snakebite story, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Rewa Woman Murder Case: मध्यप्रदेश के रीवा जिले की लालगांव चौकी क्षेत्र में हुई थी महिला संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला का हत्यारा उसका ही देवर निकला है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत के बाद देवर ने रो-रोकर ये बताया था कि भाभी को सांप ने डस लिया है, इतना ही नहीं उसने भाभी के पैरों में सांप के डसने जैसे निशान भी बनाए थे। लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होने के बाद उसके जुर्म का पर्दाफाश हो गया।

देवर निकला भाभी का हत्यारा

लालगांव चौकी क्षेत्र में एक महिला का शव घर के अंदर मिला था। परिवार के लोगों ने सर्पदंश से महिला की मौत की जानकारी दी थी लेकिन बाद में महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या का आरोप सामने आया जिस पर पुलिस ने नए सिरे से जांच की। जांच में पूरा मामला सामने आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और संदेह के आधार पर देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी देवर ने बताया कि वो भाभी के साथ घर की छत डलवा रहा था। इसी दौरान उनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर घटना दिनांक को विवाद हो गया। इसी विवाद में आरोपी ने गला घोंटकर भाभी की हत्या की थी और फिर सांप के काटने की झूठी कहानी बनाई थी।

बलात्कार की पुष्टि के लिए भेजा जा रहा सेम्पल

उक्त महिला के साथ घटना के पूर्व बलात्कार के आरोप भी परिजनों ने लगाए है। एक ऑडियो रिकार्डिंग के आधार पर यह जानकारी सामने आई है जिस पर पुलिस ने बिजाइनर स्लाइड जब्त करवाई है। उसको अब जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। आरोपी से उसका डीएनए परीक्षण करवाकर बलात्कार की जांच करवाएगी। यदि जांच में बलात्कार की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ धारा बढ़ाई जाएगी।

सांप काटने की जानकारी देकर गुमराह कर रहा था आरोपी

घटना के बाद आरोपी ने महिला की सर्पदंश से मौत होने की जानकारी दी थी। उसने पैरों में सांप काटने के निशान भी बनाए थे लेकिन यह निशान संदिग्ध लग रहे थे जिसको लेकर पुलिस को संदेह हो रहा था। हालांकि पोस्टमार्टम में उसका झूठ सामने आ गया। उसने हत्या के बाद सांप काटने की बात बोलकर गुमराह करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।