5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमरे में मिला महिला का शव, रीवा में देवर और उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप

Woman Suspicious Death: करीब दो महीने पहले नया मकान बनवाने गांव लौटी थी महिला, कमरे में मिला शव, परिजन बोले- हमारे पास ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग जिसमें आरोपियों से उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है।
2 min read
Google source verification
rewa

woman suspicious death found dead in room family makes serious allegation, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Rewa Woman Suspicious Death: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के लालगांव चौकी क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में मिला है। प्रारंभिक सूचना में परिजनों ने पुलिस को सर्पदंश से मौत होने की बात बताई थी, लेकिन बाद में मृतका के परिजनों ने उसके देवर और उसके साथियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

कमरे में मृत मिली महिला

रीवा जिले के लालगांव चौकी क्षेत्र के एक गांव में महिला सुबह 9 बजे अपने घर के कमरे में मृत मिली थी। उस समय घर में वह अकेली थी, जबकि उसका पति, पुत्र और अन्य सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए थे। बताया गया कि महिला करीब दो माह पहले नया मकान बनवाने के लिए गांव लौटी थी। महिला का शव कमरे में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पहले सर्पदंश से मौत की बात बताई गई लेकिन बाद में परिजनों ने देवर उसके दोस्तों पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया।

देवर और उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप

परिजनों का दावा है कि उनके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें घटना के समय महिला फोन पर आरोपियों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाती सुनाई दे रही है। इस रिकॉर्डिंग के आधार पर उन्होंने देवर और उसके साथियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल का दोबारा बारीकी से निरीक्षण किया, जहां कुछ संदिग्ध साक्ष्य भी मिले हैं। अब ऑडियो रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा

डॉक्टर्स की टीम ने किया पोस्टमार्टम

परिजनों के आरोपों को देखते हुए महिला के शव को संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। अस्पताल में परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि के लिए पुलिस ने आवश्यक फोरेंसिक साक्ष्य और वैजाइनल स्लाइड भी सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी है। लालगांव चौकी प्रभारी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि महिला की मौत की प्रारंभिक सूचना सर्पदंश की थी, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए नए आरोपों के बाद सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।