मप्र के दमोह में घर के पीछे हो रही थी गांजा की खेती

दमोह जिले की पथरिया में पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारी मात्रा में गांजा बरामद
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2017, 2:27 PM IST
Farming of Hemp was being followed
Farming of Hemp was being followed
दमोह. मप्र के दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत करइया गांव में एक आरोपी अपने घर के पीछे खाली पड़ी जमीन पर गांजे की फसल लगाए हुए था। सोमवार मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर पथरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से गांजे की पौध बरामद की है।

मामले के संबंध में पथरिया की टीआई पी कुसमाकर ने बताया है कि आरोपी लखन पिता हरि सिंह निवासी करइया अपने घर के पीछे की जमीन पर गांजे की पैदावार कर रहा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने 42 गांजे की पौधे जब्त किए हैं। टीआई के मुताबिक एक पौधे की हाइट करीब 5 से 6 फुट बताई गई है। इस तरह पुलिस ने मौके से करीब 23 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस द्वारा की जाने वाली इस कार्रवाई की आरोपी को भनक लग चुकी थी और वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो चुका था, अब पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Published on: