पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के दौरान कुल 51,511 वोट वैध पाए गए हैं। वहीं 1,675 वोट खारिज किए गए हैं। वैध मतों के आधार पर जीत के लिए 25,756 वोटों का कोटा तय किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को जीत हासिल करने के लिए इस कोटे तक पहुंचना होगा। इस चुनाव में केवल शुरुआती बढ़त के आधार पर जीत का अनुमान लगाना मुश्किल है। तय कोटा हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त वोट मिलने जरूरी हैं। यदि कोई उम्मीदवार जरूरी कोटा हासिल नहीं कर पाता है, तो चुनाव में लागू वरीयता मतों की गिनती के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे में दूसरी वरीयता के वोट भी नतीजे को प्रभावित कर सकते हैं।