27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Legislative Council Elections Live: बिहार, यूपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र में MLC चुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?

Bihar MLC Result Live: बिहार की 8 सीटों पर वोटों की गिनती होगी। यूपी की 11 विधान पार्षद सीटों पर मतगणना होगी। जानें कौन-कौन से दिग्गज हैं मैदान में।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 27 Oct 2026, 9:37 AM IST

अनंत सिंह बनाम नीरज सिंह (PC- Chatgpt)

MLC Election Result 2026: चार राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए आज मतगणना शुरू होगी। इन चुनावों में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आज शाम तक सभी सीटों के नतीजे सामने आने की उम्मीद है।

बिहार की 8 सीटों पर वोटों की गिनती होगी। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक क्षेत्र से हैं। स्नातक क्षेत्र में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की सीटें हैं, जबकि शिक्षक क्षेत्र में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटें शामिल हैं।

कर्नाटक में 4 सीटों पर मतगणना होगी। इनमें दो सीटें स्नातक और दो सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। महाराष्ट्र में 5 सीटों के नतीजे आने हैं, जिनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक क्षेत्र की सीटें हैं। स्नातक क्षेत्र में औरंगाबाद, पुणे और नागपुर डिवीजन की सीटें शामिल हैं।

यूपी की 11 विधान पार्षद सीटों पर मतगणना होगी। इनमें 5 सीटें स्नातक और 6 सीटें शिक्षक क्षेत्र की हैं। स्नातक क्षेत्र में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन की सीटें हैं। शिक्षक क्षेत्र में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन की सीटें शामिल हैं।

27 Oct 2026, 9:36 AM IST

कर्नाटक और महाराष्ट्र में मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था

कर्नाटक की चार और महाराष्ट्र की पांच सीटों पर MLC चुनाव के लिए मतगणना जारी है। यहां मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटें, जिनमें दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। महाराष्ट्र की पांच सीटों में 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की काउंटिंग जारी है।

27 Oct 2026, 9:11 AM IST

2027 से पहले अहम है ये UP का MLC चुनाव

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन नतीजों को दोनों दलों के राजनीतिक प्रभाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। प्रदेश के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के इन चुनावों में कुल 14,81,310 मतदाताओं के लिए मतदान कराया गया था। मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में हो रही है। मतगणना के दौरान सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति समेत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

27 Oct 2026, 8:39 AM IST

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार में मतगणना शुरू होते ही जनसुराज कैंडिडेट ने उठाए सवाल

जन सुराज के एमएलसी चुनाव प्रत्याशी अनुज सिंह ने कहा कि हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जन सुराज पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र की सीट बड़े अंतर से जीतने जा रही है। इस दौरान उन्होंने मतगणना को लेकर भी कुछ सवाल उठाए हैं। अनुज सिंह ने कहा कि जिन जगहों पर मतगणना हो रही है वहां कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है। अनुज ने कहा कि इस मामलों को उन्होंने रिटर्निंग अफसर के सामने भी उठाया है।

27 Oct 2026, 8:19 AM IST

MIT परिसर में शुरू होगी MLC चुनाव की काउंटिंग

तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती मुजफ्फरपुर में एमआईटी परिसर में शुरू होगी।

27 Oct 2026, 7:45 AM IST

Bihar MLC Result Live: पटना में मुकाबला दिलचस्प, अनंत बनाम नीरज

पटना की स्नातक सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां लड़ाई मोकामा विधायक व बाहुबली अनंत सिंह और JDU नेता नीरज सिंह के बीच है। अनंत सिंह और नीरज के बीच सियासी दुश्मनी बीते दिनों खुलकर सामने आ गई थी। जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करने पर जदयू ने अनंत को पार्टी से बाहर निकाल दिया। आज मतणगना के दौरान से जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह काउंटिंग सेंटर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जहां पर काउंटिंग हो रही है, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। काउंटिंग एजेंट के बैठने के लिए बेंच भी नहीं है। बहुत गंदगी फैली है, बदबू आ रहा है।