26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert: चक्रवाती तूफान अर्नब का खतरा, 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान अर्नब के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका है। 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

image

कानाराम मु​ण्डियार

•

Updated: 27 Oct 2026, 3:00 AM IST

IMD Alert news

AI Image-(ChatGpt)

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब तेजी से आगे बढ़ रहा है। तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए तटीय राज्यों में प्रशासन ने बचाव और राहत अभियान तेज कर दिए हैं। करीब छह लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। ओडिशा में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। संभावित प्रभावित क्षेत्रों से मछुआरों और स्थानीय लोगों को हटाया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में आपदा प्रबंधन दलों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका


तटीय राज्य चक्रवाती तूफान को लेकर पूरी तरह अलर्ट हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान के प्रभाव से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा भूस्खलन और फसलों को नुकसान होने की भी आशंका है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे मौसम विभाग और संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी आधिकारिक चेतावनियों का पालन करें। लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की सलाह दी जा रही है। राहत एवं बचाव दलों को संभावित प्रभावित इलाकों में तैयार रखा गया है।

28 और 29 अक्टूबर को 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट रहेगा। इसके अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कुल 10 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए संबंधित राज्यों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां सतर्क हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम से जुड़ी चेतावनियों पर नजर रखें और किसी भी जोखिम वाले क्षेत्र में जाने से बचें।