दमोह

बीच बाजार आपस में भिड़ गए दो सांड, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान, VIDEO

- बीच सड़क पर शुरु हुई दो सांडों की लड़ाई - सांडों की लड़ाई के दौरान अटकी लोगों की सांसें - पुलिसकर्मी ने सूझबूझ दिखाकर खत्म कराई लड़ाई - चलती गाड़ियों के बीच सांडों ने लगाई दौड़
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2023, 6:21 PM IST
Bull fight
बीच बाजार आपस में भिड़ गए दो सांड, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान, VIDEO

मध्य प्रदेश के दमोह शहर के व्यस्ततम बस स्टैंड इलाके में रविवार की दोपहर उस समय लोगों की सांसें अटक गईं, जब यहां सड़क पर जारी भारी आवाजाही के बीच दो सांड आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि, जिस जगह दोनों सांड आपस में भिड़े थे, उसके करीब दस कदम की दूरी पर ही दमोह बस स्टैंड है। घटनाक्रम के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, अगर ये दोनों सांड लड़ते-लड़ते बस स्टैंड में घुस जाते तो बड़ी घटना होना स्वभाविक थी।


हालांकि, मौके से हाथ ठेला लेकर गुजर रहे एक युवक ने सांडों की लड़ाई खत्म कराने के उद्देश्य से दोनों सांडों के बीच में हाथ ठेला लगा दिया, जिससे दोनों सांड अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले, लेकिन, भागते समय उन्होंने कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


सामने आया सांडों की लड़ाई का वीडियो

आपको बता दें कि, रविवार की दोपहर रिमझिम बारिश के बीच बस स्टैंड पर जहां जबलपुर जाने वाली बसें आती हैं, उसी स्थान पर दो सांड आपस में भिड़ गए। यहां उन्होंने लड़ते हुए पहले एक फलों का ठेला पलटा दिया, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई और बस के इंतजार में खड़े यात्री अपने आपको सुरक्षित करने दूसरे स्थान पर चले गए। इसके बाद दोनों सांड लड़ते हुए बीच सड़क पर आ गए। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही थम गई और लोगों की सांसें अटक गईं।


काफी देर अटकी रही लोगों की सांसें

इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन इससे वो और भी उग्र हो गए। इसी दौरान मौके पर सांडों द्वारा लड़ाई को देखते हुए हाथ ठेला लेकर मार्ग से गुजर रहे एक युवक ने पीछे से दौड़ाते हुए अपना ठेला दोनों सांडों के बीच लगा दिया, लेकिन वह फिर भी नहीं रुके और एक सांड दूसरे को घसीटता हुआ ले गया। इससे एक बाइक भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई और दूसरे सांड़ ने भागने में ही अपनी भलाई समझी दूसरे सांड के भागते ही लड़ाई खत्म हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।

Published on: