दमोह

पेयजल फिल्टर प्लांट के नजदीक डंप हो रहा कचरा

पेयजल फिल्टर प्लांट के नजदीक डंप हो रहा कचरा

less than 1 minute read
Jul 20, 2020
Garbage dumping near the drinking water filter plant
Garbage dumping near the drinking water filter plant

दमोह/ पथरिया. नगर पंचायत पथरिया के फिल्टर प्लांट के नजदीक शहर के 15 वार्डों का कचरा उठाकर डंप किया जा रहा है। इस कचरे के कारण यहां शुद्ध किया जाने वाला पानी प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। फिल्टर प्लांट के नजदीक जहां कचरा फैंका जा रहा है, वहीं पर छात्रावास है जिसमें इस समय कोविड केयर सेंटर संचालित किया जा रहा है। कोरोना के संक्रमित मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। नगर के वार्डों के अलावा कोविड केयर सेंटर से निकलने वाला कचरा भी यही डंप किया जा रहा है।कोरोना संक्रमण काल में फिल्टर प्लांट के नजदीक फैंके जा रहे कचरे से पानी प्रदूषित होने की आशंका बन रही है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। नगर परिषद पथरिया द्वारा कचरा का तकनीकी रूप से निष्पादित करने का प्लांट अब तक नहीं बनाया गया है, जिससे कचरा खुले में फैंका जा रहा है।
&मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मैं मंगलवार को स्वयं निरीक्षण करुंगी। पेयजल स्रोत के आसपास अस्वच्छता नहीं रखनी चाहिए।
अदिति यादव, एसडीएम पथरिया।

Updated on:
20 Jul 2020 08:29 pm
Published on:
20 Jul 2020 11:49 pm