दमोह

पल्सर की जगह स्प्लेंडर मिली तो दूल्हे ने रोक दी बारात, शादी के लिए रखी ये शर्त

MP News: मध्यप्रदेश में दहेज की लालच ने एक शादी ऐन मौके पर तोड़ दी। स्पलेंडर बाइक देने पर दूल्हा नई मांग पर अड़ गया और बारात लाने से इनकार कर दिया।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
groom called off wedding after receiving Splendor instead of Pulsar (फोटो- Freepik)

MP News: दहेज की मांग को लेकर एक शादी ऐन वक्त पर टूट गई। शादी से पहले दूल्हे पक्ष ने दहेज में पल्सर बाइक (Pulsar Bike) की शर्त रखी थी, लेकिन जब वधु पक्ष ने स्पलेंडर बाइक (Splendor Bike) दी तो दूल्हा बारात लाने से ही मुकर गया। 12 फरवरी को बारात आनी थी और वधु पक्ष पूरी तैयारी के साथ इंतजार करता रहा, लेकिन बारात नहीं पहुंची। रिश्तेदार और मेहमान मौजूद रहे, लेकिन दूल्हे के इनकार से शादी टूट गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दहेज में दिए गए सामान को वापस दिलाने की मांग की।

ये भी पढ़ें

MP में बनेगा सख्त फायर सेफ्टी एक्ट, 10 मिनट के अंदर पहुंचेगा दमकल वाहन

दमोह में सामने आया मामला, बढ़ाई गई अतिरिक्त मांग

यह मामला दमोह के नोहटा थाना क्षेत्र का है। लड़की के परिजन रत्नेश अहिरवार, निवासी सगरा रीछई ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र के गोसलपुर निवासी शैलेंद्र से तय हुई थी। लगुन के समय 51 हजार रुपए, शादी के सूट, परिजनों के कपड़ों के लिए नगद राशि और एक स्पलेंडर बाइक दी गई थी। उस समय तक सब कुछ सामान्य था और शादी के कार्ड भी बंट चुके थे।

लेकिन शादी से कुछ दिन पहले दूल्हे शैलेंद्र और उसके पिता ने स्पलेंडर की जगह पल्सर बाइक और 4 लाख रुपए नकद की अतिरिक्त मांग रख दी। वधु पक्ष ने आगे व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, फिर भी दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया।

कार्रवाई की मांग, पुलिस ने दिया भरोसा

घटना के बाद परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और शैलेंद्र चौधरी व कमलेश चौधरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने दहेज में दी गई बाइक, नगद राशि और अन्य सामान वापस दिलाने की भी मांग की है। एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। (MP News)

ये भी पढ़ें

MP में छात्रवृत्ति मिलना अब आसान नहीं! नियमों में बड़ा बदलाव, नए मापदंड तय

Published on:
26 Feb 2026 12:33 am
Also Read
View All

अगली खबर