17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Board Result: मजदूर के बेटे ने कर दिखाया कमाल, टॉप-10 में मिली जगह, भावुक हो गई मां

MP Board Result 2026: दमोह में मजदूर के बेटे ने हाईस्कूल में 10 वां स्थान प्राप्त किया है। बेटे की कामयाबी को देखकर माता-पिता दोनों के लिए ही भावुक पल है।

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Astha Awasthi

Apr 15, 2026

MP Board 10th Result 2026

MP Board 10th Result 2026 (Photo Source - Patrika)

MP Board 10th Result: मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमपी सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड परिणाम की घोषणा की गई। इस रिजल्ट को आप एमपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mponline.mpbse.gov.in पर MP Board 10th Result Link और MP Board 12th Result Link पर देख सकते हैं।

जारी किए गए रिजल्ट में 10वीं का रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा। हाईस्कूल रिजल्ट में दमोह में मजदूर के बेटे सौरभ अहिरवार पिता गौतम अहिरवार ने प्रदेश की सूची में 10 वां स्थान प्राप्त किया है। बेटे की कामयाबी को देखकर माता-पिता दोनों के लिए ही भावुक पल है।

3 से 4 घंटे की पढ़ाई से मिली सफलता

सौरभ के घर में मम्मी-पापा के साथ दो बहनें और एक भाई रहते है। चार भाई-बहनों में सौरभ बहनों से छोटा है। सौरभ के पिता मकान बनाने का काम करते हैं। मां घर में रहती है। सौरभ ने बताया कि उन्होंने ये सफलता अपनी मेहनत से पाई है। वे एक्सीलेंस स्कूल दमोह में पढ़ते हैं। स्कूल के साथ ही हॉस्टल में रहकर रोज 3 से 4 घंटे की पढ़ाई करते थे।

आगे कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहते है पर सौरभ ने बताया कि वे मैथ्स विषय लेना चाहते हैं और आगे चलकर JEE परीक्षा पास कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनका सपना है कि वे अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

कैसा रहा दमोह जिले का रिजल्ट

59.52% रेग्युलर, 10.52% प्राइवेट स्टूडेंट पास
प्रदेश में नीचे से चौथा स्थान
सरकारी स्कूल का 60.16 %, निजी स्कूल का 56.64% रहा रिजल्ट

प्रदेश की सूची में दमोह के बच्चे

  • परशुराम पटेल पिता खेमचंद पटेल सरस्वती स्कूल पथरिया 494 छठवां स्थान
  • सुचिता मिश्रा पिता राजेश मिश्रा सांदीपनि मॉडल स्कूल जबेरा 493 सातवां स्थान
  • संस्कार पटेल पिता कैलाश पटेल शा मॉडल स्कूल हटा 492 आठवां स्थान
  • शिवम पटेल पिता चंद्रभान पटेल सरस्वती स्कूल हिंडोरिया 492 आठवां स्थान
  • ओजल जैन पिता अमित कुमार जैन नवजागृति स्कूल दमोह 491 नौंवा स्थान
  • लोकेन्द्र पटेल पिता लीलाधर पटेल मॉडल स्कूल पटेरा 490 दसवां स्थान
  • दीक्षा लोधी पिता रवींद्र लोधी मुडिय़ा शासकीय स्कूल 490 दसवां स्थान
  • सौरभ अहिरवार पिता गौतम अहिरवार एक्सीलेंस स्कूल दमोह 490 दसवां स्थान

हाईस्कूल में कितना रहा प्रतिशत

हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 73.42 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 26.38 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.31 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77. 52 रहा। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 76.80 प्रतिशत एवं अशासकीय विद्यालयों का 68.64 प्रतिशत रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल बेहतर रहा है। प्रावीण्य सूची में 235 छात्राओं एवं 143 छात्रों (कुल 378) ने स्थान पाया है। प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।

परिणाम एक नजर में

कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी- 73.42 %
अनुत्तीर्ण विद्यार्थी - 2,89,693%
नकल प्रकरण - 47