दमोह

कातिल मां का राजफाश, नाबालिग मां ने घोंट दिया 40 दिन के नवजात का गला

अपने ही बेटे की हत्या करने वाली मां

2 min read
Nov 25, 2021

दमोह. एक मां अपने ही बच्चे की कातिल हो सकती है, ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता है, लेकिन मध्यप्रदेश के दमोह जिले में ऐसी घटना सामने आई है, नाबालिग मां ने अपने महज 40 दिन के बेटे का गला घोंट कर मार दिया है, घटने सामने आते ही पुलिस ने मां को जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार जिले के तेंदूखेड़ा में एक मां अपने ही 40 दिन के नवजात बेटे की हत्या करने की आरोपी निकली है। जिसके चलते आरोपी मां को पुलिस ने जेल भेजा। दिल दहलाने वाली घटना की प्रमुख हकीकत यह है कि अपने ही बेटे की हत्या करने वाली मां रेप का शिकार होने की वजह से मां बनी थी।

एसडीओपी अशोक चौरसिया ने बताया है कि जनवरी 2021 में आरोपी नाबालिग किशोरी के साथ उसी के गांव के एक 17 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया था। इसके बाद 15 वर्षीय नाबालिक गर्भवती हो गई थी जिसे अक्टूबर माह में प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिला अस्पताल में अविवाहित किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया था। प्रसव के 22 दिनों तक मां बेटे जिला अस्पताल में ही भर्ती रहे और फिर इसके बाद घर पहुंच गए थे।

स्कूल खोलने के विरोध में आक्रोशित परिजन, Online क्लास की मांग, कोर्ट जाएगा पालक संघ

अस्पताल लेकर पहुंची आरोपी
10 नवंबर को आरोपी नाबालिग किशोरी अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची थी, जहां डॉक्टर ने 40 दिन के मासूम को मृत घोषित कर दिया था। लेकिन बच्चे की मौत पर संदेह होने के कारण पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उजागर हुआ कि मासूम का गला घोट कर कत्ल किया गया है। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान नाबालिग आरोपी मां से पूछताछ होने पर यह उजागर हुआ कि उसने ही अपने बेटे की हत्या को अंजाम दिया है। लिहाजा नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। एसडीओपी अशोक चौरसिया का कहना है कि नाबालिग किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था जो जेल में है।

Published on:
25 Nov 2021 03:02 pm
Also Read
View All