दमोह

‘फर्जी डॉक्टर’ बनकर किया ऑपरेशन, सात लोगों की हुई मौत…अब हुआ बड़ा खुलासा

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह से हैराने करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक फर्जी डॉक्टर के द्वारा किए गए ऑपरेशन से सात लोगों की मौत हो गई।
3 min read
Apr 06, 2025
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक फर्जी डॉक्टर ने हार्ट का ऑपरेशन करके सात लोगों की जान ले ली। डॉक्टर ने एक निजी मिशनरी अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन किया था। जिसमें सात मरीजों की मौत हो गई। इस डॉक्टर का असली नरेंद्र विक्रमादित्य यादव बताया जा रहा है। जो कि खुद को यूके के डॉक्टर एन जॉन केम बताकर काम कर रह था। इस पर आरोप हैं कि इसके पास डॉक्टरी की डिग्री भी नहीं है।

महीने भर में चली गई 7 लोगों की जान


आरोपी के द्वारा खुद को ब्रिटिश का नामचीन डॉक्टर बताया गया है। उसने ईसाई मिशनरी में कार्डियोलॉजिस्ट बताकर नौकरी ली। जिसके बाद उसके की ऑपरेशन हुए। आरोपी के द्वारा जिन 7 मरीजों की सर्जरी की गई थी। उनकी बाद में मौत हो गई। इसके बाद जांच हुई तो सबके होश उड़ गए।

सीएम योगी को फ्रांस भेजने की मांग कर चुका है डॉक्टर


इस फर्जी डॉक्टर ने पहले भी ब्रिटिश डॉक्टर एन जॉन केम के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लग चुका है। इसके द्वारा जुलाई 2023 में ट्वीट किया गया था। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजने की मांग की थी। ताकि वह वहां हो रहे दंगों को रोक सकें। उस दौरान ट्वीट का कई नेताओं के द्वारा मजाक उड़ाया था। फर्जी डॉक्टर की योगी आदित्यनाथ के साथ फोटोशॉप की गई कई तस्वीरें भी पोस्ट हुई थीं।

राहुल गांधी का उड़ा चुका है मजाक


फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव ने एन जॉन केम के एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते राहुल गांधी के लिए लिखा था कि वह (राहुल गांधी) इकलौता आदमी है। जो भारत में खाना खाता है, फिर फ्लाइट पकड़ता है, विदेश जाता है और वहां गंदगी फैलाता है।

इस पूरे मामले पर अधिवक्ता और बाल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष दीपक तिवारी ने दावा किया है कि आधिकारिक मौत की संख्या 7 है, लेकिन असल संख्या इससे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जिला मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज की गई थी। कुछ मरीज, जो बच गए हमारे पास आए और हमें बताया कि वह अपने पिता को अस्पताल ले गए थे। जहां एक शख्स ऑपरेशन करने के लिए तैयार था, लेकिन उन्हें डर लग रहा था। इसलिए वह अपने पिता का ऑपरेशन कराने के लिए जबलपुर ले गए। बाद में हमें पता चला कि अस्पताल में एक नकली डॉक्टर काम कर रहा है। असली डॉक्टर ब्रिटेन में है। इस नकली डॉक्टर का नाम नरेंद्र यादव है। इसके खिलाफ हैदराबाद में केस दर्ज है। इसके द्वारा अपने दस्तावेज कभी सही नहीं दिखाए गए।

इधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया कि मिशनरी अस्पताल सरकार से आयुष्मान भारत योजना के तहत पैसे ले रहा था। हमें शिकायत मिली कि एक नकली डॉक्टर ने मिशनरी अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन किया है। हमें यह जानकारी दी गई कि आयुष्मान भारत योजना से यह अस्पताल जुड़ा हुआ है। जिसके सरकार से पैसे ले रहा है। यह गंभीर मामला है। इसे हमने संज्ञान में लिया है। इसकी जांच जारी है।

Updated on:
06 Apr 2025 04:52 pm
Published on:
06 Apr 2025 04:52 pm