मध्य प्रदेश के दमोह जिले का मामला, भारी बारिश में बुजुर्ग की मौत, अंतिम संस्कार के लिए होना पड़ा परेशान, घर में ही रखा शव
Heavy Rain: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले (Damoh Districts) के मगरोन में भारी बारिश (Heavy Rain) में प्रशासन के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। एक परिवार में बुजुर्ग की मौत (older persons death) के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए परेशान होते रहे। लगातार हो रही बारिश के कारण शव को घर में ही रखा रहा। वहीं घर से मुक्तिधाम जाने का रास्ता भी पानी डूबा था। परिजन परेशान होते रहे। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई मदद तक उनके पास नहीं पहुंची।
दरअसल एमपी के दमोह जिले में पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश का (Heavy Rain in MP) दौर जारी है। नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में किसी की मौत के बाद भी उसे सुकून नहीं मिल रहा। परिवार में मौत से परिजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दमोह के मगरोन में यही स्थिति सामने आई।
दमोह जिले के मगरोन गांव और मुक्तिधाम के बीच एक बड़ा नाला है, जो बारिश के चलते उफान पर है। बेटे बलिराम अहिरवार ने बताया कि उनका घर गोअभयारण्य के पास है।
मुक्तिधाम मार्ग पर जंगली नाला आता है। पिता खंजुआ अहिरवार(72) की मौत रविवार सुबह हो गई थी, लेकिन लगातार बारिश से शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। एक दिन तक शव घर पर ही रखा रहा।
दूसरे दिन सोमवार को शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे। बटियागढ़ सीईओ का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जिसमें सुविधा संबंधी जो भी प्रयास होंगे किए जाएंगे।