
बस में रही एक-तीन की पुलिस मौजूद, मेटल स्केनर से जांच के बाद मिली एंट्री, ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों की सामग्री वितरित
दमोह. बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं, इससे पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। दो दिनों तक चलने वाली परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण भी शुक्रवार से शुरू हो गया है। पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र के 90 केंद्रों की सामग्री का वितरण किया गया। जबकि शहरी क्षेत्र के 20 केंद्रों की सामग्री वितरित की। इस तरह सभी 90 परीक्षा केंद्रों की सामग्री संबंधित पुलिस थाना में सुरक्षित पहुंचाई जा चुकी है।
परीक्षा सामग्री वितरण में अव्यवस्थाएं न हो और सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसका विशेष ध्यान इस बार रखा गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच ही परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण से लेकर थाने में सुरक्षित रखवाने तक की प्रक्रिया पूरी की गई है। ऐसी स्थिति में बिना भीड़-भाड़ के ही सामग्री वितरण हुई। हालांकि, इसके लिए केंद्राध्यक्ष, सहायकों को इंतजार जरूर करना पड़ा।
ऐसा रहा वितरण के दौरान माहौल
एक्सीलेंस स्कूल पुराने रमसा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पहले दिन का वितरण निर्धारित समय से शुरू हुआ। अलग-अलग थाना क्षेत्र के ग्रामीण केंद्रों की परीक्षा सामग्री के लिए केंद्राध्यक्ष या सहायक यहां पहुंचे थे। जिन्हें पूरी तरह जांच, मेटल स्केनर से जांच के बाद ही एंट्री दी गई। इन्हें एक हॉल में बैठने की व्यवस्था की गई थी। साथ ही जिनका नाम अनाउंस हो, उन्हें ही सामग्री लेने पहुंचने के निर्देश थे। इस तरह शाम तक सभी ७० केंद्र प्रभारियों को सामग्री का वितरण हो गया।
अलग-अलग पुलिस थानों में रखवाई गई सामग्री
शुक्रवार को वितरित हुई सामग्री निर्धारित बस के माध्यम से अलग-अलग केंद्रों पर भेजी गई। इसके लिए बसें भी पहले से रिजर्व की गई है। रूट वाइज बसों में सामग्री रखवाई गई और बसें रवाना की गईं। बस में सुरक्षा के नजर से एक-तीन की पुलिस गार्ड मौजूद रही। सुरक्षा के बीच अलग-अलग क्षेत्र के पुलिस थाना परिसर में परीक्षा सामग्री को रखवाया गया है। परीक्षा की गोपनीय सामग्री की पेटियां सीलबंद रहीं। जो कलेक्टर प्रतिनिधि, केंद्राध्यक्ष की मौजूदगी में परीक्षा के दिन खोली जाएगी।
सामग्री के साथ प्रिंटिंग कॉटरेज भी दी
परीक्षा प्रभारी मनीष नेमा ने बताया कि दो दिनों तक परीक्षा की गोपनीय सामग्री की वितरण किया जाना है। पहले दिन ७० केंद्रों की सामग्री वितरित की गई। अब दूसरे दिन वितरण होना है। बसों के लिए प्रभारियों को इंतजार न करना पड़े, इसके लिए रूट पर पर्याप्त बसें रखी गई थी। जबेरा, तेंदूखेड़ा, हटा, पटेरा, पथरिया, बटियागढ़ अलग-अलग बसें गई थीं। थानों से भी सामग्री जमा की सूचना प्राप्त हो रही है। इस बार शिक्षकों के लिए एक फस्र्ट एड किट भी दी गई है। साथ ही एक प्रिंटिंग कॉटरेज भी दी गई है।
Updated on:
08 Feb 2026 11:08 am
Published on:
08 Feb 2026 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
