15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway: ट्रेन के टॉयलेट में कैद हुई मासूम, कोच में सवार यात्रियों से नहीं खुला गेट, तोड़ा दरवाजा

Indian Railway: बच्ची टॉयलेट गई और अचानक लॉक हो गया था दरवाजा, बच्ची की आवाज सुनकर घबराए यात्रियों ने ट्रेन गार्ड को दी सूचना

2 min read
Google source verification

गुना

image

Sanjana Kumar

Aug 06, 2024

Indian Railway

ट्रेन के टॉयलेट का दरवाजा तोड़ती सीएंडडब्ल्यू स्टाफ की टीम, इनसेट टॉयलेट से बाहर आते ही डरी-सहमी मायरा मां से लिपट गई।

Indian Railway: बीना से कोटा जा रही मेमू ट्रेन के टॉयलेट में एक मासूम बच्ची के फंसने का मामला सामने आया है। लड़की के चीखने चिल्लाने पर यात्रियों को पता चला कि कोई बच्ची टॉयलेट में है। यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन गार्ड को दी। गार्ड ने मेमू देकर सीएंडडब्ल्यू स्टाफ को बुलवाया और जब गेट नहीं खुला तो गेट तोड़कर बच्ची को टॉयलेट से बाहर निकलवाया। बीना से कोटा जा रही बीना-कोटा मेमू ट्रेन में सवार ये बच्ची मां के साथ गुना जा रही थी।

अपने आप लॉक हो गया था ट्रॉयलेट का गेट

सुबह 11 बजे बीना से कोटा को जाने वाली गाड़ी संख्या 11604 प्लेटफार्म क्रमांक पांच पर साढ़े दस बजे आकर खड़ी हो गई थी। गुना जाने वाले यात्री ट्रेन में बैठने लगे थे। 10 बजकर 35 मिनट पर ट्रेन में अपनी मां के साथ गुना जा रही 11 साल की मायरा खान टॉयलेट में गई।

मायरा के टॉयलेट में जाते ही टॉयलेट का गेट अचानक लॉक हो गया और मायरा उसमें बंद ही रह गई। उसने आवाज लगाई। तब कोच में सवार यात्रियों को पता चला कि कोई बच्ची टॉयलेट में बंद है। यात्रियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन टॉयलेट का दरवाजा नहीं खुला। ट्रेन के टॉयलेट में बंद हुई बच्ची बाहर आने के लिए तड़प रही थी। डरी-सहमी 11 साल की मासूम टॉयलेट से बाहर आने के लिए चीख रही थी।घबराए यात्रियों ने ट्रेन गार्ड अमित तिवारी को मामले की जानकारी दी।

दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

ट्रेन गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को आश्वस्त किया और मेमो भेजकर अधिकारियों को सूचित कर दिया। चूंकि घटना स्टेशन की थी, इसलिए सीएंडडब्ल्यू स्टाफ को बुलाया गया। सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने भी दरवाजा खोला लेकिन जब गेट नहीं खुला तो उन्होंने उसे तोड़ दिया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।

मां ने ली राहत की सांस

बच्ची के टॉयलेट में बंद होने से घबराई मां ने जब बच्ची को टॉयलेट से बाहर देखा तब उसने राहत की सांस ली। वहीं डरी-सहमी बच्ची अपनी मां से चिपकी रही। इसके बाद 11 बजे बीना-कोटा मेमू ट्रेन को उसके सही समय पर कोटा के लिए रवाना कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Monsoon 2024: आधे सीजन में ही रिकॉर्ड तोड़ बारिश, मानसून में 20 साल में छठी बार सबसे ज्यादा बरसा पानी