16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024: आधे सीजन में ही रिकॉर्ड तोड़ बारिश, मानसून में 20 साल में छठी बार सबसे ज्यादा बरसा पानी

Monsoon 2024: एमपी में आधे सीजन में ही पूरे मानसून सीजन (Monsoon 2024) की बारिश का कोटा पूरा, 20 साल में 10वीं बार रिकॉर्ड तोड़ 1000 mm से ज्यादा बारिश दर्ज और छठी बार सबसे ज्यादा बारिश, अभी सीजन के 55 दिन और बाकी

2 min read
Google source verification
monsoon 2024

एमपी पर मानसून इतना मेहरबान हुआ है कि आधे सीजन में ही बरसा दिया पूरे मानसून सीजन का पानी।

Monsoon 2024: मध्य प्रदेश पर इस बार मानसून 2024 की मेहरबानी बनी हुई है। मानसून (Monsoon 2024) में बारिश के सिस्टम एक्टिव होने से यहां लगातार बारिश का दौर जारी है। भले ही इस बारिश में एमपी ने नुकसान ज्यादा झेला हो, लेकिन अब जो बारिश होगी वो बोनस बारिश कहलाएगी। और ये बोनस यानी एक्स्ट्रा बारिश एमपी(Madhya Pradesh) के लिए और एमपी के किसानों (MP Farmers) के लिए वरदान साबित होगी।

बता दें कि 2 अगस्त को सीजन के 63 दिन ही पूरे हुए हैं। लेकिन इन 63 दिनों में सीजन की अच्छी बारिश 39 इंच दर्ज की जा चुकी है। वहीं सीजन में बारिश ने 1000mm का आंकड़ा भी पार कर लिया है। 20 साल में ऐसा 10वीं बार हो रहा है, जब अच्छी बारिश के साथ ही बोनस बारिश दर्ज की जा रही है।

यानी 20 साल में 10वीं बार सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। जबकि अभी मानसून सीजन को खत्म होने में 55 दिन, लगभग पूरे 2 महीने ही बाकी हैं।

2005 से अब तक 10 बार टूटे रिकॉर्ड में इस साल की छठी सबसे ज्यादा बारिश

IMD भोपाल के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसी तरह सिस्टम बनते रहे और बारिश की रफ्तार ऐसी ही रही तो यह 20 साल में छठी सबसे ज्यादा बारिश साबित होगी। 2005 से लेकर 2024 तक के 20 वर्ष में ऐसा छठी बार होगा कि मानसून के पूरे सीजन में गिरे पानी ने सबसे ज्यादा बारिश का आंकड़ा पार किया होगा।

ये भी पढ़ें: Ulajh Climax Scene के लिए भोपाल की सड़कों पर नंगे पैर दौड़ीं जाह्नवी कपूर, बारिश में बर्बाद हो गया था सेट

2022 में सबसे ज्यादा कोटे से दोगुनी बारिश दर्ज की गई थी। तब 1881mm बारिश हुई थी।

2023 में 2024 की तुलना में आधी बारिश ही दर्ज की गई थी। तब 923mm बारिश हुई थी।

2024 में अब तक आधे मानसून सीजन में 980.7mm बारिश दर्ज की जा चुकी है।

संबंधित खबरें

Monsoon Rain: खुशखबरी, आधे सीजन में ही बरसी पूरे मानसून की बारिश, इस साल नहीं होगी पानी की कमी

Bargi Dam: 17 गेट से छोड़ा जा रहा है 1.77 लाख क्यूसेक पानी, नर्मदा से आ रही आफत, अलर्ट

Heavy Rain: लगातार बारिश से आई आफत, कई जगह रेस्क्यू, पढ़ें MP में बाढ़-बारिश का Live Update