
Monsoon Rain: राजधानी भोपाल(Bhopal) में बारिश ने आधे सीजन में ही पूरे मानसून (Monsoon) का कोटा पूरा कर दिया है। बारिश का आंकड़ा 1063.8 मिमी पहुंच चुका है, जबकि 30 सितंबर तक पूरे सीजन में औसत बारिश 956.3 मिमी होनी चाहिए। अभी दो माह और बारिश की दरकार रहेगी। क्योंकि फसल, और भूजल के लिहाज से यह जरूरी है।
भोपाल में सोमवार को तेज बारिश (heavy rain) के दौर में थोड़ी कमी आई। कुछ समय हल्की धूप खिली। दोपहर बाद कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें भी पड़ी। शाम तक 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले दो तीन दिन बहुत ज्यादा तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
फसलों को पकने तक बारिश की आवश्यकता होती है। नमी बनी रहती है, तो दाना अच्छा बनता है और पैदावार भी अच्छी होती है। अब तक की बारिश फसलों और भूजल के हिसाब से काफी अच्छी है, मध्यम और हल्की बारिश भूजल को रिचार्ज करने में काफी सहायक होती है। इसलिए इस बार पानी के स्रोत अच्छे बने रहेंगे। गेंहू को भी फायदा होगा।
-डॉ. एचडी वर्मा, कृषि विशेषज्ञ
बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal), अरब सागर (Arabian Sea) में जो सिस्टम (System) बने उससे अच्छी बारिश हुई है। अभी सीजन के दो माह बाकी है। कोटा पूरा होने के बाद अब जो बारिश होगी, वह अतिरिक्त रहेगी, लेकिन यह भूजल के लिए लाभकारी रहेगी। सर्दी के मौसम से बारिश का कोई संबंध नहीं होता है, क्योंकि सर्दी को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करते हैं।
-एके शुक्ला, मौसम विशेषज्ञ
Published on:
06 Aug 2024 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
