हास्य नाटक की प्रस्तुति से दर्शक हुए लोटपोट दमोह. 20वें राष्ट्रीय नाट््य समरोह के तीसरे दिन मुंबई के नट रंगभूमि थियेटर ने हास्य नाटक मटन मसाला, चिकन चिली की प्रस्तुति दी गई। सास-बहू के रिश्ते की मिठास और मीठी नोंकझोक को दिखाती इस कहानी में दर्शकों को हास्य का तड़का मिला और नाटक के दौरान […]
हास्य नाटक की प्रस्तुति से दर्शक हुए लोटपोट
दमोह. 20वें राष्ट्रीय नाट््य समरोह के तीसरे दिन मुंबई के नट रंगभूमि थियेटर ने हास्य नाटक मटन मसाला, चिकन चिली की प्रस्तुति दी गई। सास-बहू के रिश्ते की मिठास और मीठी नोंकझोक को दिखाती इस कहानी में दर्शकों को हास्य का तड़का मिला और नाटक के दौरान दर्शक ठहाके लगाते नजर आए। वहीं नाटक हास्य और मनोरंजन के साथ महिला शिक्षा, बेटी बचाओ, दहेज सहित देश में बहू और बेटियों को लेकर अलग -अलग मापदंडों को भी बखूबी दिखाती है।
मुख्यत: मराठी पृष्ठभूमि से जुड़े इस नाटक की लेखिका रानी है, जिन्होंने महिलाओं से जुड़े इस नाटक में महिलाओं का पक्ष, उनके जीवन का नजरिया और उनकी बातों को बखूबी दिखाया है। निर्देशक के रूप में मनीष शिर्के ने महिला प्रधान नाटक होने के बावजूद उसकी आत्मा से कोई समझौता नहीं किया और साथ ही साथ नाटक में नवाचार को भी मौका दिया है।
नाटक न सिर्फ दर्शकों को हंसाता है बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देता है। अभिनय पक्ष की बात करें तो पूरा नाटक दो महिला पात्रों पर केंद्रित है और उनके ही सास और बहु की भूमिका को अलग-अलग समय पर निभाया गया है। अभिनय की ²ष्टि से दोनों ही पात्र रेशमा आटे और सीमा बाडे मजबूत नजर आए और संवादों से हास्य को पैदा करने में सफल रहे।
आज भोपाल की प्रस्तुति के साथ समापन
4 दिवसीय नाट््य समारोह के अंतिम दिवस शनिवार को भोपाल के चेतना रंग समूह के रोमांटिक कॉमेडी सर्दियों की फिर वही रात का मंचन किया जाएगा और नाट्य समारोह का समापन होगा।