दमोह

शादी की खुशियां पल में बदलीं मातम में: बारात निकलने से पहले दूल्हे की मौत

एक खुशहाल शादी समारोह उस समय गहरे शोक में बदल गया जब बारात के लिए तैयार हो रहे दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jun 09, 2025

दमोह। एक खुशहाल शादी समारोह उस समय गहरे शोक में बदल गया जब बारात के लिए तैयार हो रहे दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
यह हृदयविदारक घटना बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं में शनिवार रात सामने आई, जब 27 वर्षीय आशीष सेन की तबीयत बिगड़ी और उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार, आशीष सेन पिता सुमेरा सेन की शादी दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत पाली बम्होरी क्षेत्र में तय थी। शनिवार को पारंपरिक नहचू कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद शाम करीब 7:30 बजे दूल्हा बारात के लिए सज-धज कर घर से निकल ही रहा था कि अचानक उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पहले भी रही थी स्वास्थ्य समस्या* परिजनों ने बताया कि आशीष को तीन वर्ष पूर्व पथरी की समस्या रही थी, जिसका इलाज हो चुका था। हाल ही में उसे पेट दर्द और आहार नली में तकलीफ की शिकायत थी, लेकिन उसने इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

घटना की सूचना पर सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को गांव में शोकपूर्ण माहौल में दूल्हे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों परिवारों और गांव में गम का माहौल है, जहां शादी के गीतों की जगह अब सन्नाटा और आंसुओं ने ले ली है।

00:44





00:44





Published on:
09 Jun 2025 11:13 am
Also Read
View All

अगली खबर