दमोह

सड़कों पर निराश्रित गोवंश के घूमने की समस्या का शीघ्र करेंगे समाधान: राज्यमंत्री लखन पटेल

आवारा मवेशियों के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादस दमोह. जिले में आवारा मवेशियों के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इन हादसों में लोगों की जाने भी जा रही हैं। शहर के अलावा अंचलों में आवारा मवेशी लोगों के लिए काल बन रहे हैं। इन्हें सड़क से कैसे हटाया जाए यह एक ङ्क्षचता […]

2 min read
Feb 08, 2025
राज्यमंत्री लखन पटेल

आवारा मवेशियों के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादस

दमोह. जिले में आवारा मवेशियों के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इन हादसों में लोगों की जाने भी जा रही हैं। शहर के अलावा अंचलों में आवारा मवेशी लोगों के लिए काल बन रहे हैं। इन्हें सड़क से कैसे हटाया जाए यह एक ङ्क्षचता का विषय बन चुका है। परेशानी की बात यह है कि शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिशा निर्देश जारी तो किए जा रहे हैं, लेकिन किए जा रहे प्रयास कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। पत्रिका ने इसी संबंध में पशुपालन मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल से इस मामले पर बात की, जहां उन्होंने अपनी बात रखी और शासन स्तर से की गई तैयारी और रूपरेखा को सांझा किया।
Q : जिले में आवारा मवेशियों की संख्या बढ़ रही है? इससे हादसे बढ़ रहे हैं। किस तरह के प्रयास किए जाएंगे ताकि हादसों पर अकुंश लग सके?
A: बेसहारा निराश्रित गोवंश के लिए प्रदेश की सरकार बहुत ङ्क्षचतित।गोवंश के साथ-साथ जो उससे होने वाली दुर्घटनाओं में जनहानि होती है। वह भी ङ्क्षचता का विषय हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।
Q : किस तरह के प्रयास हैं, जिससे यह समस्या दूर होगी?
A: अभी तक छोटी गोशालाएं बनाई जाती थी, लेकिन इससे काम नहीं चलेगा। अब बड़े-बड़े विहार बना रहे हैं। इसमें ४००-५०० एकड़ जगह ङ्क्षचहित की जाएगी। देवल में लगभग ४००० एकड़ जमीन हैं। हाईटेक तरीके से बनाएंगे।
Q : कितनी संख्या में गोवंश रखने की क्षमता होगी?
A: इसमें लगभग 10 हजार या उससे भी अधिक गोवंश को रख सकेंगे। सड़कों पर निराश्रित गोवंश के घूमने की समस्या को समाप्त किया जाएगा। ऐसे हम लगभग 12 से 15 बनाने की अभी शुरुआत कर रहे हैं। इसकी योजना भी बन गई है। मार्च के अंत-अंत तक इसके कार्य प्रारंभ करेंगे।
Q : सीतानागर में वन विहार बने होने की बात मालूम चली है? इसमें कितनी सच्चाई है?
A: यह बात सही है। पथरिया विधानसभा क्षेत्र के अंदर सीतानगर पर लगभग ५१५ एकड़ में वन विहार बना लिया गया हैं। एक अच्छी जगह के लिए जो सुविधा होना चाहिए, वहां पर होगी। खास तौर से वहां पर शेड बनाए जाएंगे। करीब 30-40 शेड बनेंगे। सड़क होगी, पानी की व्यवस्था होगी, गोवंश को नहलाने के लिए फुहारे की व्यवस्था होगी। गेस्ट हाउस भी होगा। पशु चिकित्सा के लिए हॉस्पिटल भी होगी और स्टोरेज सहित अन्य सभी ची•ा बहुत अच्छे तरीके से होगी। अभी इस काम में ६-८ महीने में लग सकते हैं।
Q: जिले भर के गोवंश यहा शिफ्ट हो सकते हैं?
A: जी बिलकुल। जिले के निराश्रित गोवंश को यहां पर शिफ्ट किए जाएंगे।

Published on:
08 Feb 2025 02:10 am
Also Read
View All

अगली खबर