Crocodile: नाली में घुसा सात फीट का मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण

कोपरा नदी की तलहटी पर बसे देवरान गांव में बुधवार की रात 9.30 बजे एक घर के पास छोटी नाली में सात फीट लंबा मगरमच्छ नजर आया

less than 1 minute read
Sep 02, 2016
Crocodile
Crocodile
दमोह। कोपरा नदी की तलहटी पर बसे देवरान गांव में बुधवार की रात 9.30 बजे एक घर के पास छोटी नाली में सात फीट लंबा मगरमच्छ नजर आया। गांव के माधवगुरु ने बताया कि उनके घर के पास छोटी नाली में मगरमच्छ होने की उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल वन अमले को सूचित किया, लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। सीएफ संजय श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना मिल गई है। दल को तैयारी के साथ रवाना किया जा रहा है। गांव वाले घेरा बनाकर उसे नाली में ही रोकने का प्रयास करते रहे।
Published on:
02 Sept 2016 08:16 am