दमोह

कचरा करने पर एक हजार रुपए का जुर्माना होगा, चलाया गया स्वच्छता अभियान

कचरा करने पर एक हजार रुपए का जुर्माना होगा, चलाया गया स्वच्छता अभियान
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 10:18 AM IST
कचरा करने पर एक हजार रुपए का जुर्माना होगा, चलाया गया स्वच्छता अभियान
कचरा करने पर एक हजार रुपए का जुर्माना होगा, चलाया गया स्वच्छता अभियान

दमोह. सामाजिक व स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से चलने वाले साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भारती गैस एजेंसी से मुकेश कॉलोनी तक स्वच्छता के लिए श्रमदान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा हर दमोह में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जनप्रतिनिधि सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल होकर साफ सफाई में हिस्सा लेकर दमोह वासियों को सफाई के प्रति जागरुक होने का संदेश दे रहे है। इसी क्रम में सिविल वार्ड नंबर 6 में सफाई अभियान चलाया गया।
कलेक्टर ने कहा स्वच्छता के साथी लगातार हर वार्ड में जाते हैं, आज वार्ड नंबर 6 में यह 34 वां आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने यहां पर सफाई की है, यहां पर कॉलोनी वासी भी एकत्रित हुए। उन्होंने कहा उद्देश्य यह है की सफाई का क्रम खत्म नहीं होना चाहिए, जो हमने ब्लैक स्पॉट देखे हैं। वह क्लीन स्पॉट में बदले।
दो जगह को पार्क के रूप में कन्वर्ट करने के लिए कहा है, जन सहयोग से पूरी बाउंड्री बाल बनवाएंगे। वार्ड वासी सिर्फ इस बात की जिम्मेदारी लें, कि यहां पौधरोपण करेंगे और पार्क को अच्छे से विकसित करेंगे। दो लोगों ने इसकी जिम्मेदारी ली है यहां पर प्रॉपर फेंसिंग कर आमजन के लिए पार्क हो जाएगा।
कलेक्टर कोचर ने कहा पार्क बनाने दो जगह के लिए सहमति दे दी है। उन्होंने कॉलोनी वासियों से आग्रह करते हुए कहा इसमें काम शुरू कर देए जितना जल्दी काम शुरू करेंगे उतनी जल्दी यह विकसित हो जाएगा। उन्होंने कहा नाली ठीक करने के लिए सीएमओ नगर पालिका से बोला है वह अपने इंजीनियर भेज रहे हैं, नाली का रुख कैसा रखना है नाली कहां से कहां जाएगी उसकी टेस्टिंग के बाद नाली को सीधा करवा दिया जाएगा। यह जवाबदारी हमारी है। यहां पर फेंसिंग की जवाबदारी हमारी है लेकिन पार्क को विकसित की जबावदारी आमजन की हैए यदि वह लोग करेंगे तो बहुत अच्छा हो जाएगा।
कलेक्टर ने कहा दो काम किए जा रहे हैं, पहला नगर पालिका अधिकारी से कहा है बड़े स्थान पर बोर्ड लगवाइए कि यह जगह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। यदि यहां पर कचरा किया तो 1 हजार रुपए का जुर्माना होगा। उसके बाद जनता से आग्रह करेंगे ऐसे लोगों के फोटो खींचकर भेजें ताकि उन पर जुर्माना किया जा सके। बताया गया कि यहां पर नजूल की और दूसरी जगह पर अतिक्रमण है, इन चीजों को चिन्हांकित करने के लिए टीम भेजी जाएगी। जहां पर भी ऐसे अतिक्रमण होंगे तो उन्हें नियम अनुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
बजरिया वार्ड नंबर 3 निवासी बॉबी सिंह चौहान ने कहा आज सिविल वार्ड नंबर 6 में सफाई की गई है, सभी से आग्रह है घरों के आसपास सफाई बनाकर रखें और कचरे को डस्टबिन में ही डालें। इसी प्रकार मांगनगंज वार्ड नंबर 5 निवासी चंचल सेन ने कहा सभी ने सिविल वार्ड नंबर 6 में स्वच्छता अभियान चलाया है। सभी से आग्रह है कि अपने घर का कचरा डस्टबिन में ही डालें और अपने घर के आसपास सफाई रखें।

Updated on:
11 Feb 2025, 10:18 AM IST
Published on: