दमोह

खाद नहीं मिली तो जबेरा में किसानों ने हाइवे पर किया चक्काजाम, आधे घंटे मार्ग रहा बंद

Kisan aandolan Damoh for Urea khad

2 min read
Aug 05, 2025
Kisan aandolan Damoh for Urea khad

दमोह. जबेरा क्षेत्र के किसानों ने खाद की कमी के कारण दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। किसानों का आक्रोश खाद की अनुपलब्धता के कारण था, जिससे वे अपनी फसलों के लिए परेशान थे। किसानों ने दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर दोपहर में चक्का जाम किया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। किसानों का कहना था कि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही है, जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान, किसानों ने जय जवान, जय किसान के नारे लगाए और प्रशासन और राज्य और केंद्र खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के प्रदर्शन की जानकारी लगते ही जबेरा के तहसीलदार सोनम पांडे मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान इस बात पर अड़े रहे कि जबेरा डबल लॉक गोदाम खाद का स्टॉक है फिर भी खाद नहीं दिया जा रहा है। किसानों के साथ जबेरा तहसीलदार ने डबल लॉक गोदाम जाकर देखा तो यूरिया खाद का स्टॉक निल मिला, जिसके बाद किसानों आक्रोश शांत हुआ।
किसानों का कहना था कि उन्हें एक दो बोरी खाद दी जा रही है, जो उनकी फसल के लिए पर्याप्त नहीं है। किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद की बोरी मिलना चाहिए, इस दौरान अखिलेश सोनी ने शासन प्रशासन से जल्दी से जल्दी खाद उपलब्ध करवाने एवं एक एकड़ पर एक बोरी खाद देने की मांग की है।
तहसीलदार सोनम पांडे ने किसानों को आश्वासन दिया है हमारे कलेक्टर यूरिया खाद के लिए प्रयासरत है। ऊपर पत्र भी लिखा है, दो चार दिन में जैसे यूरिया खाद उपलब्ध होता। इसकी जानकारी किसानों को सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाएगी। इसके बाद ही किसान खाद लेने यहां आए मेरी अपील है, सभी को खाद मिलेगा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे का चक्का जाम समाप्त किया। बता दे यह स्थिति इसीलिए निर्मित हुई है क्योंकि किसानों को लगातार दो-तीन दिन से यूरिया खाद देने का आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन खाद का रैक नहीं लगाने से गोदामों में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, जिसकी सूचना जबेरा डबल लॉक गोदाम में चस्पा कर दी गई थी।
किसानों को खाद नहीं मिला तो किसानों को लगा खाद का स्टॉक होने पर भी किसानों को खाद नहीं दिया जा रहा , सीलिए किसानों का आक्रोश भड़क गया और दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर पहुंचे। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया।

Published on:
05 Aug 2025 10:40 am
Also Read
View All

अगली खबर