दंतेवाड़ा

IED ब्लास्ट की घटना में शामिल दो खूंखार नक्सली गिरफ्तार, अब तक इतने धमाकों में हुए थे शामिल

IED Blast In Dantewada : मुखबिर की सूचना पर सुरक्षा बलों को टीम ने जगरगुंडा के जंगल में सर्चिग की। सर्चिग के दौरान वहां दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे।
less than 1 minute read
ied_bomb_blast.jpg

Dantewada Naxal Attack : मुखबिर की सूचना पर सुरक्षा बलों को टीम ने जगरगुंडा के जंगल में सर्चिग की। सर्चिग के दौरान वहां दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। इन्हें घेराबंदी कर दंतेवाड़ा पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि यह दोनों नक्सली हैं। इन्होंने अपना नाम मंगलू पुनेम और मंगू पुनेम बताया।

IED Blast In Dantewada : यह दोनों नक्सली गोंदपल्ली मिलिशिया टीम के सदस्य हैं। दोनों नक्सली आईईडी विस्फोट की घटना में भी शामिल थे। इनके विरुद्ध किरंदुल थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनकी पतासाजी में सीआरपीएफ 231 वाहिनी एवं थाना का संयुक्त बल रवाना हुआ था। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Published on:
16 Feb 2024 10:23 am