दंतेवाड़ा

12 महिला नक्सली समेत 37 ने किया सरेंडर, बोले- गांव वाले अब साथ नहीं दे रहे… भारी मात्रा में हथियार बरामद

Naxal Surrender: सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के बीच दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 12 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
2 min read
12 महिला नक्सली समेत 37 ने किया सरेंडर (फोटो सोर्स- पत्रिका)
12 महिला नक्सली समेत 37 ने किया सरेंडर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के बीच दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 12 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

ये सभी नक्सली ‘लोन वर्राटू अभियान’ के तहत दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के सामने सरेंडर किया। पुलिस ने इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक की बड़ी खेप बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक यह बस्तर क्षेत्र में नक्सली संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

CG Naxal Surrender: जंगल में मुश्किल हुई नक्सलियों की गतिविधियां

एसपी गौरव राय ने बताया कि अभियान और स्थानीय लोगों के सहयोग से नक्सलियों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने भी स्वीकार किया है कि अब जंगलों में छिपकर रहना बेहद कठिन हो गया है। पुलिस की हर तरफ मजबूत मौजूदगी और ग्रामीणों का साथ नहीं मिलने के कारण वे आत्मसमर्पण के लिए मजबूर हुए। इनमें कई ऐसे नक्सली शामिल हैं जिन पर 5-5 लाख रुपए तक का इनाम घोषित था। ये सभी लंबे समय से जंगल में सक्रिय थे और विभिन्न हमलों में शामिल रहे।

2025 का अभियान: टॉप कमांडरों का खात्मा

साल 2025 फोर्स के ऑपरेशन में टॉप नक्सल कमांडर बसवाराजू, मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण उर्फ, राजू दादा, कोसा दादा और नक्सली जयराम का खात्मा हुआ। नक्सलियों को फोर्स के ऑपरेशन से लगातार झटके लगे। इससे नक्सलियों पर दबाव बढ़ा और कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर करने की ठानी। 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा मारा गया। उसके बाद से कई बड़े नक्सली सरेंडर कर रहे हैं।

नक्सल संगठन को बड़ा झटका

लगातार ऑपरेशन और सरेंडर के चलते नक्सली नेटवर्क कमजोर हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट सकते हैं।

Updated on:
30 Nov 2025 03:32 pm
Published on:
30 Nov 2025 03:32 pm