दंतेवाड़ा

यहां पानी की गहराई में मौजूद हैं 5 फ़ीट ऊंचे स्वयंभू शिवलिंग, सालभर लबालब रहता है कुंड

Mahashivratri 2023: छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक स्थित गुमड़ा में डंकनी नदी पर स्थित जिया डोबरा कुंड की गहराईयों में 5 फीट ऊंचे स्वयंभू शिवलिंग के स्थित होने का दावा स्थानीय ग्रामीण करते आ रहे हैं।
less than 1 minute read
डंकनी नदी
डंकनी नदी

Mahashivratri 2023: छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा(Dantewada) जिले के गीदम ब्लॉक स्थित गुमड़ा में डंकनी नदी पर स्थित जिया डोबरा कुंड की गहराईयों में 5 फीट ऊंचे स्वयंभू शिवलिंग(Shivlinga) के स्थित होने का दावा स्थानीय ग्रामीण करते आ रहे हैं। हालांकि, पानी के भीतर स्थित होने की वजह से इसका ठोस प्रमाण आम लोगों को नहीं मिला है।

गुमड़ा निवासी करनसिंह ठाकुर का दावा है कि इस जगह पर पानी की गहराई करीब 20 फीट है। यहां पर मछलियां पकड़ने के लिए गोता लगाने वाले इसकी पुष्टि करते हैं। वे स्वयं भी यहां पर गोता लगा चुके हैं।

वाटरप्रूफ कैमरा लगवाने का प्रयास
करन सिंह बताते हैं कि इस जगह पर स्थित शिवलिंग(Shivlinga) को आम जनता के दर्शन के लिए उपलब्ध करवाने के लिए वाटरप्रूफ कैमरा लगवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके जरिए स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया जा सकेगा। लेकिन अभी तक जरूरी उपकरण नहीं मिल सके हैं।

पानी से लबालब भरा रहता है कुंड
इस जगह का नाम जिया डोबरा के अलावा गोंड डोबरा भी मशहूर है। पुराने समय में मांई दंतेश्वरी(Maa Danteshwari) के पुजारी जिया बाबा यहां पर मत्स्याखेट किया करते थे, इस वजह से इसे जिया डोबरा कहते हैं। खास बात यह है कि गर्मी के दिनों में नदी की जलधारा का बहाव टूटने के बावजूद कुंड पानी से लबालब भरा रहता है।

Updated on:
17 Feb 2023 11:48 am
Published on:
17 Feb 2023 11:48 am