पकड़े गए सभी 7 आरोपियों के खिलाफ वन प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दंतेवाड़ा। वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में चार तेंदुए की खाल के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने वन्य जीवों की खाल तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कारली के पास गीदम वनपरिक्षेत्र में किया है।
मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बाइक से तस्करी कर ले जा रहे 4 तेंदुए की खाल के साथ 7 लोगों को विभाग ने कारली के पास पकड़ा है।
घटना दंतेवाड़ा जिले के गीदम वनपरिक्षेत्र का है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी सतीश घुरला ने मामले की पुष्टि की है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ वन प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच और पूछताछ के बाद मामले में और भी खुलासा होगा।
Click & Read More Chhattisgarh News .